{"_id":"5d2b7c688ebc3e6cd2580fc0","slug":"gurupurnima-chandauli-news-vns472777776","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु पूर्णिमा कल, आश्रमों में तैयारियां पहुंची अंतिम चरण में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु पूर्णिमा कल, आश्रमों में तैयारियां पहुंची अंतिम चरण में
Mon, 15 Jul 2019 11:52 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु पूर्णिमा पर्व को लेकर स्थानीय चौराहा स्थित सर्वेश्वरी समूह आश्रम सहित अन्य आश्रमों में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। कई आश्रमों में गुरु भक्तों के ठहरने के लिए भव्य पंडाल बनाए जा रहे हैं तो कई आश्रमों को झालरों व झंडियों से सजाया जा रहा है। पर्व के दिन आश्रमों में भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ेंगे और अपने-अपने गुरु का आशिर्वाद प्राप्त करेंगे। साथ ही गुरु को विभिन्न प्रकार की भेंट अर्पित करेंगे। गुरु पूर्णिमा का महापर्व इस वर्ष 16 जुलाई, मंगलवार को मनाया जाएगा।
सर्वेश्वरी समूह आश्रम में तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा पर्व की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। दूर दराज से आने वाले भक्तों के ठहरने के लिए पंडाल बनाए जा रहे हैं। पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर आश्रम परिसर में उनके ठहने के लिए अस्थाई पंडाल के बनाने का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। वहीं आश्रम परिसर में रंग-रोगन का और साफ-सफाई का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है।
इसके अलावा जलीलपुर गांव में मां गंगा के पावन तट पर स्थित पूज्य मां श्री सर्वेश्वरी आश्रम में 16 जुलाई को सुबह के पांच बजे श्रमदान व गंगा स्नान के साथ पर्व मनाया जाना शुरू किया जाएगा। इसके बाद सुबह साढ़े छह बजे ध्वजारोहण व सात से साढ़े नौ बजे तक पूजा-पाठ व हवन का कार्यक्रम होगा। सुबह साढ़े नौ से 10 बजे तक सफलयोनि का पाठ होगा। दोपहर के 12 बजे से भंडारे में महाप्रसाद का वितरण आरंभ किया जाएगा जो दिन के तीन बजे तक चलेगा। अपराह्न तीन से पांच बजे तक अघोरेश्वर गुरुकुल के बच्चे गुरुवंदना व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके बाद शाम के पांच बजे से विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। शाम को सात बजे से आरती व भजन का कार्यक्रम होगा जो देर रात तक चलेगा।