फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Gupta brick wall found in Mati village

माटी गांव में मिली गुप्तकालीन ईंटों की दीवार

Thu, 19 Mar 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Gupta brick wall found in Mati village
माटीगांव में पुरातत्व विभाग द्वारा खोदे गए टेंच का निरीक्षण करते बीएचयू के प्राचीन इतिहास के वि? - फोटो : CHANDAULI
चंदौली। पुरातत्व विभाग की खोदाई में माटीगांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर की जमीन के नीचे मौजूद रहस्यों से धीरे-धीरे पर्दा उठने लगा है। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन खुदाई के दौरान प्राचीन नक्काशीदार ईंटों की दीवार नजर आई पुरातत्वविदों दावा किया कि ऐसी ईंटों का प्रयोग गुप्तकाल में भवन और मंदिरों के निर्माण करने में होता था।
विज्ञापन

बीएचयू की पुरातत्व टीम की ओर माटीगांव में खोदाई के लिए मंदिर परिसर में तीन तथा गांव में एक जगह पांच गुणे पांच वर्ग मीटर जमीन चिन्हित किया गया है। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन मंदिर परिसर में दो जगहों पर खोदाई का कार्य आरंभ कराया गया। इसमें एक टेंच में पुरानी ईंटों की संरचना दिखने के बाद पुरात्तवविदों का उत्साह बढ़ गया। करीब पांच बजे शाम तक खोदाई का कार्य कराया गया। इस दौरान गोलाकार में पुरानी ईंटों की संरचना उभरकर सामने आ गई। वहीं काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. ओमकारनाथ सिंह ने दोपहर में माटीगांव पहुंच खोदाई के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधीनस्थों को बारिकी के साथ खोदाई करने के लिए निर्देश दिया। प्रो. ओएन सिंह और डा. एके दुबे ने बताया कि सर्वे के दौरान मिले अवशेषों के आधार पर खोदाई कराने का फैसला ठीक रहा। उम्मीद है कि गांव के माटी के नीचे छुपे ऐतिहासिक रहस्यों के बारे में जल्द ही साक्ष्य मिलने लगेंगे। खोदाई करने वाली टीम में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के डा. अशोक कुमार सिंह, डा. विनय कुमार, डा. उमेश कुमार सिंह, राहुल त्यागी, अभिषेक सिंह, परमजीत शामिल रहे।
विज्ञापन

चंदौली। माटीगांव में पुरातत्व विभाग के खोदाई के दौरान मिलने के वाले अवशेषों की सुरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने पुलिस को तैनात कर दिया है। बृहस्पतिवार को उपनिरीक्षक ओपी सिंह के नेतृत्व में सदर कोतवाली के तीन कांस्टेबल तथा चार होमगार्ड के जवान मौके पर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने खोदाई देखने के आए लोगों को परिसर स्थल से दूर रहने की चेतावनी दी। साथ ही सतर्क किया कि यदि खोदाई के दौरान किसी प्रकार की भ्रांति या व्यवधान डालने का किसी ने प्रयास किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सकलडीहा ब्लाक के माटी गांव में
उभरने लगे प्राचीन ऐतिहासिक रहस्य, खुदाई में मिली नक्काशेदार ईंट
रिपोर्ट रविकांत सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed