फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Gumti burnt due to fire, goods worth forty thousand destroyed

आग से गुमटी जली, चालीस हजार का सामान नष्ट

Wed, 17 Aug 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Gumti burnt due to fire, goods worth forty thousand destroyed
शिकारगंज। चकिया कोतवाली के गरला गांव निवासी ललतु बिंद की जैनकुंड के पास स्थित गुमटी में सोमवार की रात किसी कारण से आग लग गई। आग लगने से गुमटी में रखा चालीस हजार रुपये से अधिक मूल्य का सामान जल कर नष्ट हो गया। प्रधान ने पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी ललतु बिंद गांव के समीप ही जैन कुंड के पास ही गुमटी में टॉफी, बिस्कुट आदि बेचता है और साइकिल मरम्मत का काम करता रहा है। यहां सामान बेचने से हुई आमदनी से ही परिवार का गुजारा चलता है। सोमवार की शाम दुकान बंद कर ललतु घर चला आया। आधी रात के बाद किसी तरह गुमटी में आग गई। रात होने की वजह से किसी को पता नहीं चला और गुमटी में रखा चालीस हजार रुपये मूल्य से अधिक का सामान जल गया। मंगलवार की सुबह ललतु दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान पूरी रात खाक हो चुका था। गुमटी में आग को देखकर आस पास के लोग भी पहुंच गए। ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार राय ने घटना की जानकारी संबंधित लेखपाल को दी और तहसील प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed