फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   GRP seized more than six kg gold from PDDU junction in chandauli two smugglers arrested

चंदौलीः पीडीडीयू नगर जंक्शन पर जीआरपी ने जब्त किया 6.64 किलो सोना, दो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 28 Jun 2021 02:18 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 28 Jun 2021 02:18 PM IST
सार

दोनों तस्कर कोलकाता से सोना लेकर दिल्ली जा रहे थे। बरामद सोने की कीमत दो करोड़ 60 लाख  आंकी गई है। जीआरपी ने सोना और तस्करों को डीआरआई (खुफिया राजस्व ) विभाग के हवाले कर दिया।

 

विज्ञापन
GRP seized more than six kg gold from PDDU junction in chandauli  two smugglers arrested
कोलकाता से दिल्ली ले जा रहे थे सोने की सिल्ली और अर्धनिर्मित जेवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजकीय रेलवे पुलिस  (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल ने चेकिंग अभियान के दौरान पीडीडीयू नगर जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या सात और आठ के पश्चिमी छोर पर सोमवार की सुबह दो तस्करों को 6.64 किलो सोना के साथ गिरफ्तार किया। दोनों तस्कर कोलकाता से सोना लेकर दिल्ली जा रहे थे। बरामद सोने की कीमत दो करोड़ 60 लाख  आंकी गई है।  सूचना पर आईबी और डीआरआई टीम ने पूछताछ की। जीआरपी ने सोना और तस्करों को डीआरआई (खुफिया राजस्व ) विभाग के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी अखिलेश राय ने बताया कि जीआरपी निरीक्षक अशोक कुमार दुबे और आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में सोमवार की सुबह सुरक्षा बल की टीम स्टेशन पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या सात और आठ क पश्चिमी छोर पर ओवरब्रिज के समीप दो युवक संदिग्ध हाल में दिखे। दोनों को पकड़ कर तलाशी ली गई तो बैग से सोने की तीन बिस्कुट सहित अर्धनिर्मित स्वर्ण आभूषण बरामद हुआ।

विज्ञापन

GRP seized more than six kg gold from PDDU junction in chandauli  two smugglers arrested
कोलकाता से दिल्ली ले जा रहे थे सोने की सिल्ली और अर्धनिर्मित जेवर - फोटो : अमर उजाला

इस बारे में पूछताछ करने पर वे सही से जवाब नहीं दे पाए। दोनों को जीआरपी थाना  लाया गया। यहां सोने का वजन किया गया तो वो 6.64 किलो निकला। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम क्रमशः दिलीप मंडल निवासी मध्यम पारा हरेकृष्णपुर थाना दालपुर पश्चिम मेदिनीपुर और कार्तिक मंडल निवासी इशुपुर थाना दासपुर जिला पश्चिम मेदनीपुर बताया। बताया कि वे सोना कोलकाता से दिल्ली ले जा रहे थे।  दोनों यहां ट्रेन बदलने के लिए उतरे थे।

गिरफ्तारी टीम में आरपीएफ और जीआरपी निरीक्षक के साथ जीआरपी के एसआई अनिल कुमार चौरसिया, आरपीएफ के एसआई रामविलास, जीआरपी के कांस्टेबल अभिषेक पांडेय, हरिमोहन यादव, रविन्द्रनाथ यादव,रजनीश सिंह, प्रभुनाथ यादव, शिवकुमार यादव, विजय गोंड़, रवि राय, अमरजीत यादव, शिव गोविंद, आरपीएफ के कांस्टेबल पवन कुमार, अच्छेलाल यादव रहे।

कमांडेंट और सीओ ने की ईनाम की संस्तुति
जीआरपी सीओ अखिलेश राय ने जीआरपी और आरपीएफ के संयुक्त अभियान में बड़ी बरामदगी पर कहा कि वे टीम को पुरस्कार दिलाने के लिए संस्तुति करेंगे। इसी तरह रेलवे सुरक्षा बल के कमांडेंट आशीष मिश्र ने कहा कि वे आईजी से सोना बरामदगी टीम को पुरस्कृत कराने के लिए संस्तुति करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed