फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   GRP returned the bag full of jewelry to the passenger

जीआरपी ने गहनों से भरा बैग यात्री को वापस किया

Mon, 11 Apr 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
GRP returned the bag full of jewelry to the passenger
पीडीडीयू नगर। राजकीय रेलवे पुलिस ने स्थानीय रेलवे स्टेशन से लावारिश हाल में बरामद बैग को यात्री को खोजकर रविवार को सुरक्षित वापस कर दिया। गहनों और महत्वपूर्ण दस्तावेज बाले बैग को वापस पाकर यात्री का चेहरा खिल उठा। उसने जीआरपी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन

जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि राजकीय रेलवे पुलिस कर्मी सात अप्रैल की सुबह साढ़े नौ बजे स्टेशन पर गश्त कर रही थी। इसी बीच रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर की तरफ एक लावारिश बैग मिला। बैग बरामद कर कोतवाली लाकर जांच पड़ताल गई। बैग में अनवर अहमद, रेहाना सदरूनिशा और आशिया खातून के नाम से बेल्थरारोड से वाराणसी और प्रयागराज से रंगिया जंक्शन, रंजिया से सिलापथार तक का टिकट बरामद हुआ। उसने आधार, पैन कार्ड, कपड़े, मोबाइल, ज्वेलरी बैग में सोने का झूमका, टप्स, मंगलसूत्र, सोने की चेन, नथिया आदि बरामद हुई। आईडी के जरिए यात्री का नंबर पता कर इसकी सूचना सूचना दी गई। इस पर बैग स्वामी का भतीजा और दोस्त रविवार को कोतवाली पर आए। यहां बरामद बैग को सुरक्षित वापस कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed