Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   GRP chased and caught 18 hawkers were selling goods at PDDU station wearing IRCTC uniform

UP: जीआरपी ने दौड़ा-दौड़ा कर 18 नकली वेंडरों को पकड़ा, IRCTC की ड्रेस पहन स्टेशन पर बेच रहे थे सामान; कार्रवाई

Wed, 02 Jul 2025 06:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 02 Jul 2025 06:18 PM IST
सार

PT. Deen Dayal Upadhyaya Junction: यूपी के चंदौली जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर अवैध वेंडरों की शिकायत पर जीआरपी ने धरपकड़ अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन परिसर से कुल 18 लोगों को पकड़ा गया। ये शातिर आईआरसीटीसी की ड्रेस पहन सामान बेचते थे।

विज्ञापन
GRP chased and caught 18 hawkers were selling goods at PDDU station wearing IRCTC uniform
जीआरपी की गिरफ्त में नकली वेंडर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Chandauli News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर बिना लाइसेंस के सामान बेच रहे वेंडरों के खिलाफ जीआरपी ने मंगलवार की शाम अभियान चलाया। अभियान में 18 वेंडर पकडे़ गए। जीआरपी के इस कार्रवाई से स्टेशन पर खलबली मच गई। बिना लाइसेंस के खाद्य सामग्री सहित अन्य सामान बेच रहे वेंडर बुधवार को गायब नजर आए। 

विज्ञापन


कई वेंडरों ने पहचान छिपाने के लिए आईआरसीटीसी की ड्रेस पहन रखी थी। जीआरपी ने पकड़े गए वेंडरों को आरपीएफ के हवाले कर दिया। आगे की कार्रवाई आरपीएफ करेगी।
विज्ञापन


जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन बिना लाइसेंस से वेंडरों के सामान बेचने की शिकायत मिल रही थी। बिना लाइसेंस लिए वेंडर न सिर्फ खराब गुणवत्ता के सामान बेच रहे थे बल्कि यात्रियों से दुर्व्यवहार भी कर रहे थे। इस शिकायत के आधार पर मंगलवार की शाम जीआरपी ने अभियान चलाया। अभियान के दौरान 18 वेंडर पकड़े गए। पकड़े गए वेंडरों को आरपीएफ के हवाले किया गया। आरपीएफ रेलवे एक्ट के तहत चालान कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इनको किया गया गिरफ्तार
सुजीत कुमार गोंड़ निवासी ब्लाक नंबर 34, रुम नंबर 405, गोधना आवास, अलीनगर, मुकेश सोनकर निवासी कमलापुर थाना अलीनगर, गुड्डू निवासी गल्ला मंडी लाट नंबर 2 थाना मुगलसराय, गोपाल लाल निवासी अलीनगर थाना अलीनगर, संजय यादव निवासी गंजख्वाजा थाना अलीनगर, राधेश्याम चौहान निवासी मवई खुर्द थाना अलीनगर, सुमित निवासी काली महाल, मुगलसराय, दीपक निवासी नई बस्ती महमूदपुर, मुगलसराय, सदन निवासी हसनपुर कम्हरिया, बबुरी, मुन्ना सोनकर, निवासी नई बस्ती गिधौली थाना मुगलसराय, सुभाष यादव निवासी मवई कला थाना मुगलसराय, विशाल कुमार निवासी डिहवा थाना अलीनगर, अनिल गुप्ता निवासी खोवा मंडी, मुगलसराय, सुभाष सोनकर निवासी आलमपुर, अलीनगर, सरफराज निवासी कसाब महाल, मुगलसराय, धीरज सोनकर निवासी नई बस्ती महमूदपुर थाना अलीनगर, बलवंत कुमार निवासी देवई थाना अलीनगर, चंदौली और धर्मेंद्र सोनकर निवासी नई बस्ती महमूदपुर अलीनगर का चालान किया गया।

कुटीर उद्योग बन गया है पीडीडीयू जंक्शन पर अवैध वेंडिंग
हावड़ा दिल्ली रूट पर अतिव्यस्त पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर अवैध वेंडिंग कुटीर उद्योग बन चुका है। बीस वर्ष पहले इसको लेकर स्टेशन पर हत्या तक हो चुकी है। बावजूद इसके अवैध वेंडरों पर रोक नहीं लग सकी है। इसमें पांच सौ से अधिक लोग जुड़े हैं। रेलवे स्टेशन ही नहीं चलती ट्रेनों में भी अवैध वेंडरों का राज होता है। इसका कारण है कि ये बहुत कम कीमत पर सामान बेचते हैं। 

सस्ते के चक्कर में लोग पूडी सब्जी, ब्रेड पकौड़ा, आलू पकौड़ा, फल, घुघरी, अंकूरित चना सहित अन्य सामान खरीद लेते हैं लेकिन इनकी गुणवत्ता अत्यधिक खराब होने के कारण लोग पछताते हैं। इसकी शिकायत करने पर अवैध वेंडर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। अवैध वेंडरों के कारण स्टाल संचालकों और पेंट्री कार संचालकों को नुकसान होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed