{"_id":"693a59dad2de4c99910f9076","slug":"groom-uncle-shot-at-mediator-in-minor-dispute-in-chandauli-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: दूल्हे के मामा ने अगुवा पर चलाई गोली, बाल- बाल बची जान; आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: दूल्हे के मामा ने अगुवा पर चलाई गोली, बाल- बाल बची जान; आरोपी गिरफ्तार
Thu, 11 Dec 2025 11:12 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 11 Dec 2025 11:12 AM IST
सार
Chandauli News: चंदौली जिले में मामूली बात को लेकर हुए विवाद में दूल्हे के मामा ने अगुवा पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं।शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
UP police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली जिले के इलिया थाना क्षेत्र के रोहाखी गांव में मंगलवार की आधी रात को दूल्हे के मामा ने शादी तय कराने वाले अगुवा पर लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। फायरिंग में वह बाल-बाल बच गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी शंभु को गिरफ्तार कर लिया। तीन अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
इलिया थाना क्षेत्र के पचपरा गांव निवासी सतीश गुप्ता के बेटे की शादी वर्ष 2019 में बिहार के कैमूर जिले में हुई थी। विवाह की अगुवाई रोहाखी गांव निवासी शगल गुप्ता ने की थी। मंगलवार को दुल्हन की विदाई के बाद देर रात लगभग 1 बजे वर पक्ष की ओर से मामा शंभू गुप्ता अपने साथियों के साथ अगुवा के घर रोहाखी गांव पहुंचा।
विज्ञापन
वहां उसने शादी में मध्यस्थता करने वाले शगल गुप्ता से दो दिन पहले किसी बात पर हुए विवाद को लेकर बहस शुरू कर दी। इस दौरान शंभू ने लाइसेंसी बंदूक से शगल पर फायरिंग कर दी। थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन