फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Green ballot for the post of prime and blue ballot for BDC

प्रधान पद के लिए हरा तथा बीडीसी को नीला मतपत्र

Tue, 09 Mar 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Green ballot for the post of prime and blue ballot for BDC
चंदौली। राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों के लिए होने वाले चुनाव के लिए मतपत्रों का निर्धारण कर दिया है। इसमें प्रधान पद के लिए हरा, बीडीसी को नीला, पंचायत सदस्य को सफेद तथा जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी रंग का मतपत्र होगा। प्रत्याशियों को गंवई परिवेश में प्रचलित सिंबल आवंटित किए जाएंगे। ताकि गांवों के कम पढ़े-लिखे मतदाताओं को दिक्कत न होने पाए। जिले में 14.42 लाख मतदाता पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव को संपन्न कराने के लिए आयोग ने पहले ही 56 लाख से अधिक मत पत्र भेज दिया है। आयोग के फैसले के अनुसार इस बार ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्य पद के लिए एक साथ मतदान होगा। मतदाताओं की संख्या को देखते हुए निर्वाचन विभाग ने प्रत्येक पद पर चुनाव के लिए 14 लाख के हिसाब से कुल 56 लाख से अधिक मत पत्र मंगवाए हैं। ग्राम प्रधान पद के लिएए हरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य नीला, ग्राम पंचायत सदस्य सफेद और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी रंग का मत पत्र रहेगा। इस बार सिंबल में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। प्रत्याशियों को पूर्व के चुनावों में आवंटित होने वाले गवंई परिवेश वाले सिंबल ही दिए जाएंगे। मसलन अनाज ओसाता किसान, कार, अनार, अंगूठी, आटो रिक्शा, चारपाई, केटली आदि सिंबल दिए जाएंगे। ऐसा इसलिए कि गांव के कम पढ़े-लिखे मतदाताओं को चुनाव चिह्नों को पहचानने में किसी तरह की परेशानी न होने पाए। वहीं एक साथ सभी पदों के लिए मतदान होगा। ऐसे में मतदाताओं को चार बैलेट पेपर पर मुहर लगाने में समय लगेगा। पोलिंग पार्टी के सामने समय से मतदान संपन्न कराने की चुनौती होगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी कैलाश यादव ने बताया कि विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग रंगों के मत पत्र होंगे। चुनाव की सभी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। आयोग की अधिसूचना जारी होने के बाद आगे की प्रक्रिया चालू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed