फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Grant will be given on seeds of improved varieties of paddy

धान की उन्नत प्रजाति के बीज पर मिलेगा अनुदान

Sun, 30 May 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Grant will be given on seeds of improved varieties of paddy
कृषि विभाग ने जिले के राजकीय गोदामों में धान का उन्नत प्रजाति का बीज पहुंच जाने का दावा किया है। गोदामों से निर्धारित दर पर बीज की बिक्री की जा रही है। कृषि विभाग की ओर से उन्नत प्रजाति के बीज पर 40 से 50 फीसदी अनुदान दिया जा रहा है। साथ ही किसानों को धान की नर्सरी डालने से पूर्व मिट़्टी जांच, हरी खाद का प्रयोग और बीज शोधन के बारे में भी विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

कृषि उपनिदेशक राजीव कुमार भारती ने बताया कि राजकीय बीज गोदामों में एचयूआर-917, शियाट्स-4, एमटीयू-7029 और पीबी-159 प्रजाति का धान का बीज मंगाया गया है। सभी गोदामों में पर्याप्त मात्रा में बीज मौजूद है। कृषि विभाग ने निर्धारित दर पर बीज की बिक्री का निर्देश दिया है। एचयूआर 917 का उत्पादन 50 से 56 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। इस पर सामान्य बिक्री पर 50 फीसदी और प्रदर्शन पर 90 फीसदी अनुदान है। इसी तरह शियाट्स का उत्पादन 60 से 65 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। एमटीयू 7029 का उत्पादन 65 से 75 क्विंटल तक है। धान की प्रजातियां 130 से 140 दिनों में पक कर तैयार हो जाती हैं। ऐसे में इसकी खेती किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी। कृषि उपनिदेशक ने बताया कि किसानों को अच्छी पैदावार के लिए मिट्टी की जांच और हरी खाद का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही हमेशा प्रमाणिक बीज ही प्रयोग में लाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed