फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Gram Panchayat's term ends today, administrators will run the system

ग्राम पंचायतों का कार्यकाल आज खत्म, प्रशासक चलाएंगे व्यवस्था

Fri, 25 Dec 2020 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat's term ends today, administrators will run the system
चंदौली। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल शुक्रवार को खत्म हो रहा है। अब गांवों की व्यवस्था प्रशासक चलाएंगे। शासन से ग्राम पंचायतों में प्रधानों के खाते के संचालन पर रोक लगाने के निर्देश मिलने के बाद प्रशासन ने प्रशासक तैनात करने की तैयारी तेज कर दी है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में देर होने का कारण शासन ग्राम प्रधानों के खाते के संचालन पर रोक लगाने के साथ ही वहां प्रशासक नियुक्त करने निर्देश दिया है। जिले में नौ ब्लॉकों में 734 ग्राम पंचायतें हैं। आबादी 22 लाख के पार है। सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानों के कार्यकाल 25 दिसंबर तक पूर्ण हो जाएंगे।शासन ने ग्राम प्रधानों की मांग को खारिज करते 25 दिसंबर से खाता संचालन पर रोक लगाने संबंधी आदेश जारी कर दिया है। 25 तारीख की आधी रात से प्रधानों के खाते पर रोक लगा दी जाएगी और एडीओ को बतौर प्रशासक नियुक्त कर दिया जाएगा। पंचायती राज विभाग लखनऊ की ओर से सभी डीएम को निर्देश जारी कर दिया है। शासन ओर से कहा है कि पंचम राज्य वित्त आयोग और 15 वें वित्त आयोग की धनराशि के आहरण पर 25 दिसंबर की अर्धरात्रि के बाद रोक लगा दी जाए। सभी ग्राम पंचायतों के खातों को नियत तिथि के बाद अनरजिस्टर्ड करने का निर्देश दिया है। कहा है कि उक्त तिथि के बाद शासन स्तर पर नामित अधिकारी ही ग्राम पंचायतों के खातों का संचालन कर सकेगा। इसके बाद किसी भी प्रधान द्वारा एफटीओ अप्रूव किया जाता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित सचिव, बीडीओ और डीपीआरओ की होगी। डीपीआरओ ब्रह्मचारी दूबे ने बताया कि ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 25 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। शासन से ग्राम प्रधानों के खाते के संचालन पर रोक लगाने का आदेश मिल गया है। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद खाता संचालन पर रोक लगाने के साथ ही वहां प्रशासन नियुक्त कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed