फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Grains missing from ration shop without distribution, case against Kotdar

Chandauli News: बिना बांटे राशन की दुकान से अनाज गायब, कोटेदार पर मुकदमा

Sun, 21 Jul 2024 03:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Grains missing from ration shop without distribution, case against Kotdar
जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे के निर्देश पर आपूर्ति विभाग ने 166 क्विंटल राशन की कालाबाजारी मामले में कोटेदार के विरुद्ध शनिवार को नौगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, गांव के लोगों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए पास के गांव के कोटे की दुकान से गांव के राशन कार्डधारकों को संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन

अनाज वितरण में धांधली की शिकायत की जांच करने पहुंचे पूर्ति निरीक्षक ने जांच की तो गोदाम से अनाज गायब मिला। वहीं, कोटेदार मोबाइल स्विच ऑफ कर गायब हो गए। इसके बाद कार्रवाई की गई है। विकास खंड नौगढ़ के देवखत गांव के कोटेदार रामसागर द्वारा जुलाई महीने के अंत्योदय कार्ड धारकों का 166 क्विंटल राशन बेचने पर शुक्रवार को सुबह लाभार्थियों ने चक्का जाम करने के बाद दोपहर में तहसील का घेराव किया था।
विज्ञापन

इस मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवान दास अग्रहरि ने कोटेदार की ओर से अनाज वितरण में धांधली व गरीबों का राशन बेचने की शिकायत जिलाधिकारी से की थी। डीएम के निर्देश पर क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी को जांच सौंपी। निरीक्षक जांच करने पहुंचे तो कोटेदार मोबाइल बंद कर लापता हो गया। आसपास के लोगों ने बताया कि महिलाओं से पास मशीन पर अंगूठा लगवाने के बाद से वह फरार चल रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी ने आवश्यक वस्तु अधिनियम में नौगढ़ थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है। थाना प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि कोटेदार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed