फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   GPS to now track 13 garbage collection vehicles.

Chandauli News: कूड़ा उठान वाले 13 वाहनों पर अब जीपीएस की नजर

Sun, 27 Sep 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
GPS to now track 13 garbage collection vehicles.
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका परिषद ने सफाई व्यवस्था में लगे वाहनों की निगरानी के लिए नई व्यवस्था शुरू की है। कूड़ा उठान और सफाई कार्य में इस्तेमाल होने वाले 13 वाहनों में 78 हजार रुपये की लागत से जीपीएस डिवाइस लगवाई गई है। इससे नगर पालिका स्तर से वाहनों की लोकेशन और उनके संचालन पर नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के लिए नौ टीपर वाहन लगाए गए हैं। इन वाहनों से रोजाना अलग-अलग वार्डों में घरों से कूड़ा एकत्र किया जाता है। अब जीपीएस लगने के बाद यह पता लगाया जा सकेगा कि टीपर वाहन निर्धारित क्षेत्र में पहुंचा या नहीं और कूड़ा उठान के लिए उसका संचालन हुआ या नहीं।
विज्ञापन

किसी वार्ड में कूड़ा नहीं उठने की शिकायत मिलने पर नगर पालिका अधिकारी संबंधित वाहन की लोकेशन देखकर स्थिति की जानकारी कर सकेंगे। इससे वाहनों के निर्धारित क्षेत्र में नहीं पहुंचने या अनावश्यक संचालन की शिकायतों की जांच में भी मदद मिलेगी। नगर पालिका चेयरमैन सोनू किन्नर ने बताया कि कार्यों की सही तरीके से निगरानी के लिए वाहनों में जीपीएस डिवाइस लगवाई गई है। कार्यों की समीक्षा में भी यह व्यवस्था मददगार साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
जेसीबी और डंपर भी निगरानी के दायरे में
नगर पालिका ने केवल टीपर वाहनों को ही जीपीएस से नहीं जोड़ा है। सफाई समेत अन्य कार्यों में इस्तेमाल होने वाली जेसीबी और दो डंपर समेत कुल 13 वाहनों में डिवाइस लगाई गई है। इससे इन वाहनों के संचालन और कार्यस्थल की भी निगरानी की जा सकेगी। नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार जीपीएस व्यवस्था का उद्देश्य सफाई कार्य में लगे वाहनों के संचालन को व्यवस्थित करना और उनकी नियमित निगरानी करना है। हालांकि, व्यवस्था का प्रभावी लाभ तभी मिलेगा जब प्राप्त लोकेशन की नियमित समीक्षा की जाएगी और जरूरत के अनुसार कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed