फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Governor can come in Chandauli

चंदौली में आ सकती हैं राज्यपाल

Wed, 19 Feb 2020 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Governor can come in Chandauli
चंदौली। आकांक्षात्मक जनपद में विकास की योजनाओं को परखने के लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का आगमन 26 फरवरी को प्रस्तावित है। राज्यपाल कलेक्ट्रेट में अफसरों के साथ बैठक करके योजना के सफल संचालन की रूपरेखा को परखेंगी। इसके अलावा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण और प्रगतिशील किसानों संग चर्चा करेंगी। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

राज्यपाल आकांक्षात्मक जिलों का दौरा कर केंद्र सरकार की योजनाओं की पड़ताल करेंगी। जिले में किसी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण करेंगी। वहीं अधिकारियों संग कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करेंगी। इस दौरान खासतौर से केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रगति की समीक्षा करेंगी। उनकी मौजूदगी में ‘पढ़े जिला, बढ़े जिला’ कार्यक्रम का आधे घंटे तक प्रसारण किया जाएगा। वहीं ओडीओपी के तहत जिले में जरी-जरदोजी के कार्यों का भी अवलोकन करेंगी। राज्यपाल की प्राथमिकता में केंद्र सरकार से संचालित प्रमुख योजनाएं शामिल हैं। किसानों संग चर्चा में खेती-बाड़ी, कृषि योजनाओं व अधिकारियों की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी लेंगी। साथ ही किसानों की समस्याएं भी सुनेंगी। जिला प्रशासन इसकी तैयारी में जुट गया है। आधिकारिक प्रोटोकाल जारी न होने की वजह से अफसर अभी तक कुछ भी स्पष्ट रूप से कहने से परहेज कर रहे हैं। लेकिन विभागाध्यक्षों को पत्र भेजकर योजनाओं से संबंधित आकड़ों को अपडेट करने और तैयारी में जुटने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed