फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   'Government working with the spirit of revenge'

‘बदले की भावना से कार्य कर रही सरकार’

Sat, 03 Jul 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
'Government working with the spirit of revenge'
पीडीडीयू नगर। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता सड़क से संसद तक विरोध करेंगे।
विज्ञापन

ये बातें कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने शनिवार को पटेल नगर स्थित एक आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहीं। कहा कि प्रदेश सरकार के इशारे पर स्व. पं. कमलापति त्रिपाठी के परिवारजनों पर मिर्जापुर जनपद में जमीन के पुराने व समाप्त हो चुके मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। एफआईआर में राजेशपति त्रिपाठी, ललितेशपति त्रिपाठी व हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज व वर्तमान में बीएचयू के चांसलर गिरधर मालवीय सहित 42 लोगों को आरोपी बनाया गया है। कहा कि दो वर्ष पूर्व सोनभद्र जिले में हुए उंभा कांड के बाद प्रियंका गांधी का आना और उसमें ललितेशपति त्रिपाठी की सक्रिय भूमिका योगी सरकार को बेहद नागवार गुजरी। प्रदेश सरकार ने राजनैतिक विद्वेषवश गोपलपुर सोसायटी के विरुद्ध सचिव रेणुका कुमार की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी गठित कर दी जिसने एकपक्षीय जांच कर समिति के सदस्यों को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया है। यह कार्रवाई राजनैतिक रूप से प्रतिष्ठित परिवार की छवि धूमिल करने का प्रयास है। इसके विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य आगामी सोमवार को डीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। इस मौके पर शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, आनंद शुक्ला, राहुल सिंह, राकेश तिवारी, प्रदीप मिश्रा, हम्मीर शाह मौजूद थे।
विज्ञापन

रिपोर्ट व संपादन- धनंजय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed