फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Government's achievements under family contact campaign

परिवार संपर्क अभियान के तहत सरकार की उपलब्धियां गिनाई

Sat, 13 Jun 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Government's achievements under family contact campaign
चकिया/शिकारगंज। परिवार संपर्क अभियान चलाकर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से केंद्र सरकार के एक वर्ष व प्रदेश सरकार के तीन वर्ष की उपलब्धियों को बताया जा रहा है। शनिवार को शनिवार को स्थानीय विधायक ने दो दर्जन से अधिक घरों में जाकर लोगों से मुलाकात कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने केंद्र तथा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से संबंधित प्रपत्र का वितरण भी लोगों के बीच किया। कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें जमीनी स्तर पर काम कर रही है, जिसके कारण समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों को आसानी से योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तथा हर व्यक्ति को दें। इस दौरान अश्वनी दुबे, प्रदीप वनबासी, अशोक पाण्डेय, चेतनरायण, विकास पाल मौजूद रहे। उधर दूसरी तरफ चकिया नगर पंचायत अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिव्या जायसवाल, पूजा जायसवाल, प्रमिला शुक्ला ने कार्यकर्ताओं के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के उपलब्धियों का प्रपत्र वार्ड के विभिन्न घरों में जाकर लोगों तक पहुंचाया। वहीं गढ़वा उत्तरी सेक्टर के हिनौती ग्राम सभा में मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह मंडल संयोजक किसान मोर्चा विजय सिंह ने लोगों को प्रपत्र देकर उन्हें उपलब्धियों की जानकारी दी। मंडल मंत्री भाजपा सिद्धनाथ तिवारी के नेतृत्व में प्रपत्र वितरण किए गए। नगर पंचायत के वार्ड नंबर संख्या तीन शमशेर नगर में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रमिला शुक्ला सभासद व सेक्टर संयोजक राजेश चौहान शिवरतन गुप्ता, राजकुमार गुप्ता ने घ-घर जाकर लोगों को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया। बूथ संख्या 272 में परिवार संपर्क अभियान के तहत जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा पूजा जायसवाल के नेतृत्व में संपर्क कर डोर टू डोर लोगों को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी गई। भाजपा के दक्षिणी मंडल अध्यक्ष कुंदन गोड के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांव गांव जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार के कल्याणकारी उपलब्धियों का प्रपत्र वितरण किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed