फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Government policies whipped

प्रदेश सरकार की नीतियों को कोसा

Sun, 16 Oct 2016 02:01 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 16 Oct 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
Government policies whipped
मुगलसराय गुरुद्वारा के सामने राहुल गांधी के संदेश यात्रा के उद्घाटन के अवसर पर संबोधित करते शहर उपाध्यक्ष दशरथ चौहान।
उत्तर कांग्रेस कमेटी के आह्ववान पर राहुल गांधी संदेश यात्रा का शुभारंभ शनिवार को केन्द्रीय पर्यवेक्षक अरविंद शर्मा व प्रदेश संगठन मंत्री देवेन्द्र नाथ दूबे ने किया। राहुल गांधी संदेश यात्रा को काली महाल चौराहे से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके पूर्व राजीव गांधी व पूर्व विधायक रामचंद्र शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आज प्रदेश बदहाली का शिकार है। पूरे प्रदेश में जंगल का माहौल है, विकास कार्य अवरूद्ध है। सपा सरकार प्रदेश में नहीं बल्कि अपने परिवार की अंर्तकलह को सुलझाने में लगी है।
विज्ञापन

बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मायावती टिकट बेचने के लिए करोड़ो रूपए कमाने में लगी है। उन्हें दलितों के सुखदुख का कोई परवाह नहीं है। प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि देश में इतिहास में सबसे ज्यादा विदेश घूमने वाले प्रधानमंत्री महान जुमलेबाज  साबित हो रहे है। केन्द्र सरकार हर मुद्दे पर असफल साबित हो रही है। संदेश यात्रा पूरे नगर में भ्रमण की। इस अवसर पर विजय त्रिपाठी, नारायण मूर्ति ओझा, नवीन पांडेय, बृजेश गुप्ता, संतोष तिवारी, राजकुमारी गुप्ता, सियाराम पाठक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अध्यक्षता रामजी गुप्ता व संचालन शाहिद तौसीफ ने किया। उधर शहर कांग्रेस सेवादल की ओर से राहुल गांधी संदेश यात्रा गुरूदवारा के सामनें पहुंची तो उपाध्यक्ष दशरथ चौहान के नेतृत्व में उसका स्वागत किया गया। कहा गया कि यह संदेश यात्रा जन जन तक पहुंचाया जायेगा। किसानों के कर्ज माफ व बिजली बिल हाफ एवं समर्थन मूल्य का हिसाब मुख्य मुद्दा होगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह, देवेन्द्र नाथ दूबे, अशोक यादव, अकील अहमद बाबू, आलोक सिंह, बेलाल अंसारी, मधु राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed