फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Got the village government land freed from possession

गांव की सरकारी जमीन को कब्जे से कराया मुक्त

Sat, 05 Jun 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Got the village government land freed from possession
नौगढ़ । ग्राम पंचायत भूमि को तहसील प्रशासन की टीम ने शनिवार को पुलिस की मदद से अवैध कब्जे से मुक्त कराया। इस दौरान तहसीलकर्मियों ने जमीन पर हुए कच्चे निर्माण को ढहा दिया। एसडीएम ने चेताया कि सरकारी भूमि पर किसी ने भी कब्जा करने की कोशिश की तो उसके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही कब्जा मुक्त कराने में होने वाले खर्च के साथ ही राजस्व और पुलिसकर्मियों की एक दिन की पगार की रकम भी वसूल की जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत रीठियां, बैरगाढ़ और देवरी कला में वनवासियों को मुख्यमंत्री आवास निर्माण के लिए जमीन आवंटित किया था। आवास निर्माण के लिए पहली किश्त के रुप में 44 हजार रुपये की दिये गये थे। जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध तरीके से कब्जा किये जाने के कारण आवास निर्माण में परेशानी आ रही थी। इस मामले में कार्रवाई की करते हुए एसडीएम अतुल गुप्ता शनिवार को 11 बजे नौगढ़् थाना क्षेत्र के रीठियां गावं पहुंचे। जहां राजस्व कर्मियों ने मुख्यमंत्री आवास का निर्माण कराने के लिए गांव सभा की भूमि आराजी नंबर 233 कि नापी करने के बाद ग्राम पंचायत की जमीन को खाली कराया गया। इसके बाद टीम बैरगाढ़ गांव पहुंची। यहां भी ग्राम सभा की जमीन से अवैध कब्जेदारों को बेदखल किया गया।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी सुदामा यादव ने बताया कि अतिक्रमण के कारण मुख्यमंत्री आवास के निर्माण में अड़चन आ रही थी। इस मौके पर ग्राम प्रधान लालचंद, हल्का लेखपाल विक्रम पासवान, पंचायत सचिव महेंद्र सिंह मौर्य समेत काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed