फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Got relief after twenty days of Bhagambhag

बीस दिन की भागमभाग के बाद प्रत्याशियों को मिला आराम

Tue, 08 Mar 2022 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
Got relief after twenty days of Bhagambhag
पीडीडीयू नगर। विधान सभा चुनाव के मतदान के बाद प्रत्याशियों ने राहत की सांस ली है। हालांकि प्रत्याशियों के लिए दस मार्च परीक्षा की घड़ी बाकी है। बावजूद इसके मतदान के बाद अधिकतर प्रत्याशियों ने घर पर आराम किया। वहीं कुछ ने परिवार के साथ समय बिताया और टीवी देख कर समय बिताया। बाद में मतगणना की तैयारियों के लिए समर्थकों संग बैठक कर योजना बनाई।
विज्ञापन

प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा के साथ ही राजनीतिक दलों की भागमभाग तेज हो गई थी। पहले टिकट के लिए मारामारी मची। टिकट मिलने और नामांकन के बाद प्रत्याशियों की दौड़ धूम तेज हुई। 17 फरवरी से सात मार्च तक किसी प्रत्याशी को बैठने की फुर्सत नही मिली। कभी जनसंपर्क तो कभी सभा और कभी बड़े नेताओं की आवभगत और बचे समय में कार्यकर्ताओं संग बैठक कर आगे की योजना बनाते रहे। सात मार्च को मतदान की भागदौड़ के बाद मंगलवार की सुबह प्रत्याशियों ने राहत की सांस ली। मुगलसराय से भाजपा प्रत्याशी रमेश जायसवाल मंगलवार की सुबह रमेश जायसवाल देर से घर से बाहर निकले। हल्के फूल्के अंदाज में टहलते हुए सैलून में पहुंच कर बाल दाढी आदि बनवाई। दोपहर बाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मतगणना की योजना बनाई। इसके पूर्व रमेश जायसवाल ने समर्थन के लिए लोगों का धन्यवाद दिया। इसी तरह सपा प्रत्याशी चंद्रशेखर यादव ने सुबह आराम किया और परिवार के साथ समय बिताया। बाद में कार्यकर्ताओं संग बैठक कर योजना बनाई। बसपा प्रत्याशी इरशाद अहमद बबलू ने सुबह कार्यकर्ताओं के साथ बैठ कर मतदान के बाद की स्थिति की समीक्षा की। सैयदराजा से भाजपा प्रत्याशी सुशील सिंह ने सुबह कही शुरुआत अखबार पढ़ने से की। उसके बाद परिवार के साथ समय बिताया, टीवी देखी। काफी देर तक परिवार के साथ रहे। उसके बाद अपने समर्थकों के साथ चर्चा भी की। उन्होने कहा कि मतदान करने के लिए जनता का धन्यवाद। कहा कि चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र में सेना भर्ती कराना, धानापुर ब्लॉक को तहसील बनाना, नगवां में पीपा पुल बनवाना, केंदीय विद्यालय की स्थापना के साथ सभी गरीबों को पक्का मकान दिलाना मेरी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन

सकलडीहा। क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार सूर्यमुनी तिवारी ने दूसरे दिन सामान्य रूप से बिताया। उनके चेहरे पर एक्जिट पोल में भाजपा को बहुमत मिलता देख इत्मिनान दिखा। सपा उम्मीदवार प्रभुनारायण सिंह यादव चुनाव समाप्त होने के बाद क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी आंकलन में जुटे रहे। कांग्रेस उम्मीदवार देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना हर रोज की तरह अपने घर पर अपने सहयोगी और कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव का आंकलन लेने में जुटे रहे। बसपा उम्मीदवार जयश्याम त्रिपाठी ने कहा कि हर रोज की तरह थोड़ा आराम है। लेकिन सुबह उठने के बाद संकट मोचन दर्शन पूजन के बाद अपने पक्ष में जीत का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed