{"_id":"62c9d8a60690cc58196ac91a","slug":"gorakhpur-became-the-winner-of-subroto-cup-chandauli-news-vns663107954","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुब्रतो कप में गोरखपुर बनी चैंपियन, राष्ट्रीय प्रतियोगिता का कटाया टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुब्रतो कप में गोरखपुर बनी चैंपियन, राष्ट्रीय प्रतियोगिता का कटाया टिकट
विज्ञापन
अंडर 14 और अंडर 17 में राष्ट्रीय मुकाबले में प्रतिभाग करेेंगी दोनों टीमें
मानस नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय परिसर में था आयोजित
पीडीडीयू नगर(चंदौली)। मानस नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय के संभाग स्तरीय सुब्रतो कप अंडर 14 और अंडर 17 फुटबाल कप में गोरखपुर की टीमें चैंपियन बनी हैं। दोनों वर्गों में एफसीआई गोरखपुर ने पंजाब में होने वाले राष्ट्रीय मुकाबलों के लिए टिकट पक्का कर लिया है। शनिवार को समापन समारोह में विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।
टूर्नामेंट के आखिरी दिन अंडर -14 का फाइनल मैच केंद्रीय विद्यालय एफसीआई गोरखपुर और केंद्रीय विद्यालय मऊ के बीच खेला गया। इसमें केवी एफसीआई गोरखपुर ने 2-0 से विजय हासिल की। इसी तरह अंडर 17 के फाइनल मैच में केंद्रीय विद्यालय एएफएस गोरखपुर और केंद्रीय विद्यालय इलाहाबाद न्यू कैंट सेकंड शिफ्ट के बीच खेला गया। इसमें इलाहाबाद न्यू कैंट सेकंड शिफ्ट ने 0-1 से बाजी अपने नाम की। अंडर-14 में एफसीआई गोरखपुर को तीसरा स्थान मिला। वहीं अंडर-17 में केंद्रीय विद्यालय इलाहाबाद न्यू कैंट फर्स्ट शिफ्ट तीसरे स्थान पर रहा। विजेता टीम को प्राचार्य केके भारती ने खिलाड़ियों को मेडल प्रदान करके उत्साह वर्धन किया। अंडर-17 टीम की विजेता टीम अब राष्ट्रीय स्तर पर खेली जाने वाली टूर्नामेंट के लिए जालंधर रवाना होगी। यह मैच 20 जुलाई से 24 जुलाई के बीच खेला जाएगा। वहीं अंडर-14 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर केंद्रीय विद्यालय सुब्रतो कप का आयोजन 25 जुलाई से 29 जुलाई के बीच किया जाएगा। प्राचार्य केके भारती ने टूर्नामेंट के लिए विजेता टीम को बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कोऑर्डिनेटर मनीष पांडेय, खेल शिक्षक आनंद कुमार, सीएस मौर्य, वीके सिंह, नगीना राम, चारु भारद्वाज, इंदु कुशवाहा, विकास यादव, नित्यानंद प्रधान, मीना मौर्य, रोहित यादव रहे।