फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Goods will become cheaper, GST reform will speed up business: AK Sharma

सस्ती होंगी वस्तुएं, व्यापार को गति देगा जीएसटी सुधार : एके शर्मा

Mon, 29 Sep 2025 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Goods will become cheaper, GST reform will speed up business: AK Sharma
ज्ञानपुर राजा पार्क में बोलते नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा। संवाद
ज्ञानपुर (भदोही)। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री और भदोही जिले के प्रभारी एके शर्मा ने कहा कि जीएसटी सुधार से रोजमर्रा की वस्तुएं सस्ती होेंगी। इसका लाभ हर वर्ग को मिलेगा। छोटे-बड़े व्यापार को नई मजबूती और गति मिलेगी। विकसित और समृद्ध भारत का सपना भी पूरा होगा। वह रविवार को दोपहर में गोपीगंज पहुंचे। यहां व्यापारियों से संवाद किया। उन्हें जीएसटी रिफॉर्म के लाभ बताते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की यही प्राथमिकता है कि जनता को राहत मिले और व्यापारियों को सरल एवं पारदर्शी कर व्यवस्था उपलब्ध हो। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जीएसटी दरों में कमी का लाभ हर वर्ग तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा किए गए जीएसटी सुधार देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा और गति देने वाले हैं। अब चार स्तरीय व्यवस्था को हटाकर दो दरें निर्धारित की गईं हैं। इससे भ्रम, कानूनी झंझट और टैक्स भरने की मुश्किलें कम होंगी। दूध, पनीर, शैंपू, टूथपेस्ट, साबुन, साइकिल और बच्चों के सामान जैसे जरूरी घरेलू सामान पर अब सिर्फ पांच प्रतिशत या शून्य कर लगेगा। इससे रोजमर्रा के खर्च कम होंगे। ट्रैक्टर, टायर, कीटनाशक और सिंचाई उपकरण पर कर घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया गया है। इससे खेती की लागत कम होगी और ग्रामीण भारत को सीधा लाभ मिलेगा। इस मौके पर सांसद डॉ. विनोद बिंद, विधायक विपुल दूबे, पूर्व विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, बृजेश गुप्ता, चेयरमैन जितेंद्र गुप्ता आदि रहे। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने गोपीगंज और ज्ञानपुर में स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया गया। उनके परिश्रम को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि ये कर्मी समाज के वास्तविक अनकहे नायक हैं, जिनके बिना स्वस्थ और स्वच्छ भारत की परिकल्पना अधूरी है। इस दौरान वह हनुमान मंदिर बड़वापुर ज्ञानपुर में आयोजित श्री राम कथा में शामिल हुए। इस मौके पर चेयरमैन घनश्याम दास गुप्ता, रमेश पासी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed