फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Goods trains will run in dedicated freight corridor

Chandauli News: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर में दौड़ेंगी मालगाड़ियां

Thu, 08 Jun 2023 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Goods trains will run in dedicated freight corridor
पीडीडीयू नगर। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही इस पर डगमपुर से पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक मालगाड़ियों का नियमित रूप से संचालन किया जाएगा। बुधवार को रेलवे के आला अफसरों ने इसका निरीक्षण किया।
विज्ञापन

रेलवे के वरिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड (एसएजी) निरीक्षण समिति ने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की लाइन की पड़ताल की। सिग्नल, ओएचई, रेल पटरी की जांच की गई। समिति से हरी झंडी मिलने के बाद मालगाड़ियों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। कॉरिडोर के शुरू होने के बाद मुख्य लाइन से मालगाड़ियों का दबाव कम होगा। यात्री ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा सकेगी।
विज्ञापन

मालगाड़ियों के निर्बाध संचालन के लिए लुधियाना से पश्चिम बंगाल के दानकुनी तक ईस्टन डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर लाइन बिछाई जा रही है। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से चिरैला पौथु तक कॉरिडोर में मालगाड़ियों का संचालन शुरू हो गया है। अब डगमगपुर से पीडीडीयू जंक्शन तक लाइन तैयार हो गई है। इस पर मालगाड़ी चलाकर परीक्षण किया जा चुका है। अब इस पर मालगाड़ियों के नियमित परिचालन की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड (एसएजी) निरीक्षण समिति की टीम ने पूर्व मध्य रेलवे के मटकुट्टा से न्यू डीडीयू यार्ड और उत्तर मध्य रेलवे के न्यू डीडीयू यार्ड से न्यू डगमगपुर तक निरीक्षण किया। टीम में सिग्नल, टेलीकाम, विद्युत, इंजीनियरिंग, सुरक्षा के उपायों की जांच की। टीम ने इंजीनियरों को कुछ सुझाव भी दिए। रनिंग रूम को देखा। लगभग 37 किलोमीटर लंबी लाइन की गुणवत्ता की भी जांच की गई। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक निरीक्षण चलता रहा।

टीम में एनसीआर के पीसीएसओ मनीष कुमार गुप्ता, सीपीडीई अनामुल हक, सीईडीई एससी तिवारी, सीसीई आरएन सिंह, डीएफसीसीआइएल के प्लानिंग डायरेक्टर पंकज सक्सेना, सीओ ईडीएफसी प्रोजेक्ट ईडी मुकेश कुमार जैन, सीजीएम प्रयागराज ओमप्रकाश, सीजीएम डीडीयू अतुल कुमार, इंजीनियरिंग ईसी जीएम अमित सेंगर, एसएनटी जीएम मुख्यालय अर्जुन सिंह तोमर, प्रयागराज इलेक्ट्रिकल जीएम पंकज जायसवाल, एसएनटी प्रयागराज जीएम एबी सरन, प्रयागराज सुरक्षा जीएम आशीष मिश्रा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed