फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Goods train stop on red signal in pddu nagar then two youth asked guard to match box fight after refused to give RPF arrested

पीडीडीयू नगर: मालगाड़ी के गार्ड से दो युवकों ने मांगी माचिस, नहीं देने पर मारपीट, आरपीएफ ने दबोचा

Wed, 26 May 2021 01:57 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर
अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 26 May 2021 01:57 AM IST
सार

ट्रेन रुकी तो दो लड़के आए और माचिस मांगने लगे। इनकार करने पर गाली गलौज के बाद मारपीट शुरू कर दी। आरपीएफ एसआई अश्वनी कुमार और एएसआई मोहनलाल ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Goods train stop on red signal in pddu nagar then two youth asked guard to match box fight after refused to give RPF arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

सुल्तानपुर से पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन आ रही मालगाड़ी रेड सिग्नल के कारण खड़ी हुई तो अजीब घटना घटी। ट्रेन रूकी तो दो लड़के आए और गार्ड से माचिस मांगने लगे। गार्ड द्वारा इनकार करने पर गाली गलौज के बाद मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की सूचना पर पहुंची रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने युवकों को गिरफ्तार कर लिया। यहां मुकदमा दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन


आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल को सूचना मिली कि व्यास नगर और पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के बीच पोल संख्या 757/12 के समीप मालगाड़ी के गार्ड से मारपीट हो रही है। इस सूचना पर आरपीएफ की टीम पहुंच गई।
विज्ञापन


यहां मालगाड़ी के गार्ड इंद्रबहादुर यादव ने बताया कि वे सुल्तानपुर से मालगाड़ी लेकर पीडीडीयू स्टेशन पर आ रहे थे। ट्रेन रुकी तो दो लड़के आए और माचिस मांगने लगे। इनकार करने पर गाली गलौज के बाद मारपीट शुरू कर दी। आरपीएफ एसआई अश्वनी कुमार और एएसआई मोहनलाल ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed