फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Goods train derailed, trains stopped for four hours

Chandauli News: पटरी से उतरी मालगाड़ी, चार घंटे रुकी रहीं ट्रेनें

Tue, 23 May 2023 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Goods train derailed, trains stopped for four hours
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और डेहरी ऑन सोन के बीच कर्मनाशा स्टेशन के समीप भोर में पौने चार बजे के करीब कंटेनर मालगाड़ी के दो वैगन पटरी से उतर गए। इसके चलते ट्रेनों को जहां- तहां खड़ा कर देना पड़ा। सुबह आठ बजे वैगन को पटरी पर लाने केे बाद परिचालन बहाल हुआ। डीआरएम ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

कंटेनर मालगाड़ी गया से पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन आ रही थी। सोमवार की भोर में 3.45 बजे कर्मनाशा स्टेशन के समीप पोल संख्या 639/21/ए के निकट दो वैगन पटरी से उतर गए। इससे अप और डाउन लाइनों के साथ ही रिवर्सल लाइन भी बाधित हो गई। इसके चलते ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर खड़ा कर देना पड़ा।
विज्ञापन

मंडल स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी दुर्घटना राहत यान के साथ मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद दोनों वैगन को पटरी पर लाया गया। इसके बाद सुबह 7.58 ट्रेनों का आवागमन शुरू हुआ। इस दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए पीडीडीयू जंक्शन और गया में हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया था। पीडीडीयू जंक्शन पर फोन नंबर 05412-254146 और गया जंक्शन पर 9771427494 नंबर पर फोन करके यात्री वस्तुस्थिति का जायजा लेते रहे। इसके चलते यात्रियों को राहत मिली। मंडल रेल प्रंबधक रजेश गुप्ता ने विभागीय जांच के आदेश दिए हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घंटों देरी से चलीं रेलगाड़ियां
मालगाड़ी के वैगन पटरी से उतरने के कारण चार घंटे तक इस रूट की ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा। इसका असर दिन भर दिखा। पीडीडीयू जंक्शन पर ट्रेन के इंतजार में यात्री बैठे रहे। मुंबई मेल, कालका मेल, नीलांचल, गंगा सतलज, शिप्रा, सीमांचल, दून, सियालदह, हावडा जोधपुर, डाउन में अजमेर सियालदह एक्सप्रेस आदि पीडीडीयू जंक्शन, आसपास के दूसरे स्टेशनों और यार्ड में खड़ी रहीं। सोमवार को डाउन में भागलपुर-सूरत एक्सप्रेस,कोटा-पटना एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, कुंभ एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेस, बिकानेर हावड़ा एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, पंजाब मेल, दून एक्सप्रेस, शालीमार एक्सप्रेस को देर से चलाया गया। नंदन कानन, नार्थ इस्ट एक्सप्रेस, पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस, भुवनेश्वर साप्ताहिक एक्सप्रेस तीन से चार घंटे और अप में पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, दानापुर सुपरफास्ट, कुंभ एक्सप्रेस आदि ट्रेनें देर से चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed