फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Goods train brakes malfunction on Howrah Delhi route near pddu nagar up line disrupted to 8 hours

पीडीडीयू नगर: हावड़ा-दिल्ली रूट पर मालगाड़ी के ब्रेक में खराबी, 8 घंटे अप लाइन रहा बाधित,कई ट्रेनें लेट

Sun, 19 Dec 2021 02:05 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर
अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 19 Dec 2021 02:05 PM IST
सार

धनबाद से पीडीडीयू आ रही मालगाड़ी के रैक में शनिवार रात एक बजे फेशर स्टेशन के समीप खराबी आ गई। हाट एक्सल से पहिया जाम हो गया।

विज्ञापन
Goods train brakes malfunction on Howrah Delhi route near pddu nagar  up line disrupted to 8 hours
मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में हावड़ा-दिल्ली रूट पर पर फेशर स्टेशन के समीप शनिवार रात एक बजे ब्रेक में खराबी (हाट एक्सेल) के कारण मालगाड़ी खड़ी हो गई। इससे हावड़ा- पीडीडीयू रेल मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन थम गया। इसकी जानकारी होते ही एडीआरएम अतुल कुमार सहित आलाधिकारी एआरटी दल के साथ पहुंच गए।

विज्ञापन


मालगाड़ी के वैगन को हटाया गया। इसके बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ। इस दौरान आठ घंटे तक अप लाइन बाधित रहा। ट्रेनों को रोक-रोक कर चलाया गया। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। धनबाद से पीडीडीयू आ रही मालगाड़ी के रैक में शनिवार रात एक बजे फेशर स्टेशन के समीप खराबी आ गई।
विज्ञापन


हाट एक्सल से पहिया जाम हो गया। इससे अप लाइन बाधित हो गई। कालका, गंगा सतलज, मेल, नीलांचल, दून, हावड़ा- जोधपुर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को रोक-रोक कर चलाया गया। घटना की जानकारी होते ही रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारियों की टीम आननफानन मौके पर पहुंची। घंटों प्रयास के बाद रविवार सुबह आठ बजे मालगाड़ी के वैगन को अलग कर ट्रेनों का परिचालन सुचारू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः घाटी में अनियंत्रित होकर पलटा डीजल लदा टैंकर, चालक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed