{"_id":"61beb20b5e26af37a36a7b56","slug":"road-accident-in-sonebhadra-driver-killed-and-two-injured-after-diesel-laden-tanker-overturned-in-markundi-ghati","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: घाटी में अनियंत्रित होकर पलटा डीजल लदा टैंकर, चालक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: घाटी में अनियंत्रित होकर पलटा डीजल लदा टैंकर, चालक की मौत, दो घायल
Sun, 19 Dec 2021 09:46 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 19 Dec 2021 09:46 AM IST
सार
पंडित दीनदयाल नगर के अलीनगर से डीजल लेकर अनपरा की तरफ जा रहा टैंकर सोनभद्र के मारकुंडी घाटी में पलट गया। हादसे में टैंकर चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पलटा डीजल लदा टैंकर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में शनिवार की देर रात डीजल लदा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टैंकर चालक की मौत हो गई। खलासी समेत दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची गुरमा चौकी पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल नगर के अलीनगर से डीजल लेकर टैंकर अनपरा की तरफ जा रहा था। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी पुरानी घाटी के पास शनिवार की रात टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग और गुरमा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
आननफानन टैंकर में फंसे चालक, खलासी समेत तीन लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चालक संत रविदासनगर (भदोही) निवासी रोहित कुमार (40) पुत्र जगजीवन राम को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों की हालत भी गंभीर है।
विज्ञापन
पढ़ेंः कोल्ड फ्रंट से बिगड़ा पूर्वांचल में मौसम का मिजाज , सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, अब और गिरेगा तापमान