फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Golu Yadav won wrestling prize worth Rs 30 thousand

Chandauli News: गोलू यादव ने 30 हजार की इनामी कुश्ती जीती

Wed, 13 Nov 2024 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Golu Yadav won wrestling prize worth Rs 30 thousand
शहरनामा की खबर- युवा पेज
विज्ञापन

-----------------------
शिकारगंज। क्षेत्र के गायघाट ग्राम पंचायत की पहाड़ी पर बघऊत वीर बाबा के वार्षिक शृंगार के अवसर पर मंगलवार को दंगल का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों ने भाग लिया। हाजीपुर के गोलू यादव पहलवान और गाजीपुर के अस्मित पहलवान के बीच 30 हजार की इनामी कुश्ती हुई। इसमें गोलू यादव ने अस्मित को आसमान दिखाकर इनाम की राशि अपने नाम की।




दंगल का उद्घाटन लालता बियार और महेंद्र राव ने किया। इसके बाद रोहन कछुआ, उपेंद्र वाराणसी, रितेश सरसा, चीनी हाजीपुर, दिनेश महनाज, सनी वाराणसी के साथ कई पहलवानों ने जोर आजमाइश की। कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, सोनभद्र के पहलवानों ने भाग लिया। दंगल के दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र राव, संयोजक लक्ष्मण यादव, रामजीत राजभर, मंगल प्रधान, प्रवीण कुशवाहा, प्रधान विमलेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed