फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Gold chain snatched from woman's neck after asking for directions to the temple.

Chandauli News: मंदिर का पता पूछकर महिला के गले से सोने की चेन उड़ाई

Mon, 27 Jul 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Gold chain snatched from woman's neck after asking for directions to the temple.
सकलडीहा। स्थानीय कस्बे के सघन तिराहा के समीप शनिवार दोपहर बाइक सवार दो युवकों ने मंदिर का पता पूछने के बहाने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और भाग गए। घटना के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

इंटवा गांव निवासी दिलीप गुप्ता की सघन तिराहा स्थित हाईवे किनारे चावल-गेहूं की आढ़त है। शनिवार की दोपहर उनकी पत्नी किरन देवी (55) दुकान पर बैठी थीं। इसी दौरान हेलमेट लगाए बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और मंदिर का पता पूछने लगे। किरन उन्हें मंदिर का रास्ता बताने लगीं, तभी एक युवक ने झपट्टा मारकर उनके गले से करीब 20 ग्राम सोने की चेन छीन ली। इसके बाद दोनों बाइक से भाग गए।
विज्ञापन

महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा सका। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ की। थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed