फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   God takes incarnation to establish religion: Sundar Raj

धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं भगवान: सुंदर राज

Tue, 31 Aug 2021 07:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
God takes incarnation to establish religion: Sundar Raj
कंदवा। पृथ्वी पर जब-जब असुरों का आतंक बढ़ा है और धर्म के स्थान पर अधर्म बढ़ता है तब-तब धर्म की स्थापना के लिए ईश्वर ने अवतार लेकर असुरों का संहार किया है। भगवान श्रीकृष्ण ने भी पृथ्वी लोक पर अवतरित होकर धर्म की स्थापना की। यह बातें चिरईगांव में चल रहे चातुर्मास यज्ञ के दौरान मंगलवार को सुंदर राज महाराज ने कहीं। उन्होंने कहा कि आज व्यक्ति ईश्वर की सत्ता को मानने से भले ही इंकार कर दे लेकिन एक न एक दिन उसे ईश्वर की महत्ता को स्वीकार करना ही पड़ता है। संसार में जितने भी असुर हुए सभी ने ईश्वर के अस्तित्व को नकारकर स्वयं भगवान बनने का प्रयास किया लेकिन ईश्वर ने अपनी सत्ता की मात्र एक झलक दिखाकर सभी का अस्तित्व ही समाप्त कर दिया। अधर्म के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति कितना ही शक्तिशाली क्यों न हो लेकिन धर्म के मार्ग पर चलने वाले के आगे अधिक समय तक नहीं टिक सकता। जब कंस जैसे दुष्ट राजाओं के पाप से पृथ्वी बोझिल हो जाती है तो वह नारायण की शरण में जाती है। भगवान विष्णु ने सभी देवी-देवताओं को अपनी लीला में सहायक होने के लिए पृथ्वी पर जन्म लेने के लिए कहा और स्वयं भगवान देवकी के आठवीं संतान बनकर आए। भगवान श्रीकृष्ण ने बाल्यावस्था से ही कंस के भेजे असुरों का संहार कर पृथ्वी को पाप के बोझ से हल्का किया। वहीं गोवर्धन पर्वत को उंगली पर उठाकर इंद्र के घमंड को भी चकनाचूर किया। कथा श्रवण करने वालों में रेनू सिंह, मृत्युंजय सिंह, चाहत पांडेय, आकांक्षा सिंह, अशोक सिंह, वीरप्रताप सिंह, कन्हैया यादव, संतोष सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed