फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Give user ID of MNREGA only to employment servants

Chandauli News: मनरेगा की यूजर आईडी रोजगार सेवकों को ही दें

Thu, 24 Aug 2023 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Give user ID of MNREGA only to employment servants
पीडीडीयू नगर। ग्राम रोजगार सेवक एकता संघर्ष समिति के बैनरतले रोजगार सेवकों ने बुधवार को ब्लॉकों पर धरना दिया। उन्होंने मनरेगा की यूजर आईडी सिर्फ रोजगार सेवकों को देने सही आठ सूत्री मांग रखी। इसका पत्रक बीडीओ को सौंपा।
विज्ञापन

चहनिया में रोजगार सेवकों ने ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। रोजगार सेवक मंडल अध्यक्ष सावित्री सिंह ने कहा कि 4 अक्टूबर 2021 को लखनऊ में आयोजित सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने ग्राम रोजगार सेवकों और मनरेगा कर्मियों के संबंध जो घोषणाएं की थीं, उन्हें लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान कि तरह वेतनमान मानदेय बढ़ोतरी, ग्राम विकास अधिकारी भर्ती में 50 प्रतिशत का कोटा रोजगार सेवक के लिए आरक्षित करने, ग्राम रोजगार सेवकों से मूल ग्राम पंचायत के साथ साथ रिक्त ग्राम पंचायतों में लेने, मनरेगा की यूजर आईडी पासवर्ड सिर्फ रोजगार सेवकों को देने की मांग की। कोविड व दुर्घटना से मृत्यु होने पर आश्रितों को नौकरी देने की मांग की। इस दौरान रामअवतार चौहान, पवन शर्मा, रविशंकर प्रसाद, सतीश चौहान, सुरेन्द्र कुमार, संतोष कुमार, रीमा सिंह, आरती देवी, पुनम, रूपा, सुनिता, मधुलिका, ममता,रेनु, गुप्तनाथ, बलिराम पांडेय आदि मौजूद रहे। संचालन रामअवतार चौहान ने किया।
विज्ञापन

शहाबगंज खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह ज्ञापन सौंपा गया। ब्लाक अध्यक्ष विनित श्रीवास्तव, रजनीश सिंह, लाल बहादुर सिंह, विजय प्रताप सिंह, प्रीति सिंह, राजमती देवी, रिंकू सिंह आदि रोजगार सेवक उपस्थित रहे। नौगढ़ खंड विकास परिसर में ग्राम रोजगार सेवक एकता संघर्ष समिति के सदस्यों ने बुधवार को धरना प्रदर्शन किया। मांग पत्र खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता को दिया। ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विनय कुमार जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने ग्राम रोजगार सेवकों व मनरेगा कर्मियों के संबंध में की गई घोषणाएं की थी लेकिन उसे पूरा नहीं किया गया। जागेश्वर जायसवाल, रत्नेश, अनिल, कालिका, सुग्रीव, तारकेश्वर, सुभाष ,प्रमोद ,वंदना सहित रोजगार सेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed