फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Girl students tied Rakhi, MLA promised security

Chandauli News: छात्राओं ने बांधी राखी, विधायक ने सुरक्षा का वादा किया

Wed, 02 Sep 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Girl students tied Rakhi, MLA promised security
पीडीडीयू नगर में भाजपा विधायक रमेश जायसवाल को रक्षासूत्र बांधती छात्राएं। संवाद - फोटो : credit
पीडीडीयू नगर। नगर के विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय परिसर में मंगलवार को आयोजित रक्षाबंधन सम्मान समारोह में छात्राओं ने मुख्य अतिथि के रूप में आए मुगलसाय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल को राखियां बांधी। इस दौरान विधायक ने छात्राओं को सुरक्षा का वादा किया। कहा कि राखी के विश्वास और जिम्मेदारी पर खरा उतरूंगा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने छात्राओं से कहा कि उनकी ओर से बांधी गई प्रत्येक राखी विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है। वह बड़े भाई के सभी कर्तव्यों को निष्ठावान प्रहरी की तरह निभाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को विधानसभा की कार्यवाही देखने के लिए आमंत्रित भी किया।
विज्ञापन

इसके पहले विधायक के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, कॉलेज के प्रबंधक मनोज यादव, प्राचार्या डॉ. अनीता श्रीवास्तव, गायत्री सिंह और शैलेंद्र श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रबंधक मनोज यादव और आकाश यादव ने अतिथियों का सम्मान किया। कार्यक्रम में सभासद निधि तिवारी, रत्ना गुप्ता, पुष्पा जायसवाल, भारती यादव, सुरसती मौर्य, गीता रानी गुप्ता, रीना तिवारी, रेनू गुप्ता, नीतिन गुप्ता, सुरेंद्र चौहान, अजीत मौर्य, विधायक प्रतिनिधि संजय कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed