फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Girl Committed Suicide hanging father scolding for studies in chandauli

Chandauli News: पढ़ाई के लिए पिता की डांट नहीं हुई बर्दाश्त, नौवीं की छात्रा ने फंदे से लटक कर दे दी जान

Sun, 03 Mar 2024 07:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 03 Mar 2024 07:48 PM IST
सार

Chandauli News: छात्रा की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। रविवाद की सुबह इस मामले की जानकारी मिलते ही अलीनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रा की शव को कुंडी से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Girl Committed Suicide hanging father scolding for studies in chandauli
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली के अलीनगर थाना के मोहम्मदपुर (पचफेड़वा) गांव में पिता ने पढ़ाई के लिए डांटा तो नौवीं की छात्रा ने फंदे पर झूल कर जान दे दी। रविवार की सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिवार वालों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


मोहम्मदपुर (पचफेड़वा) निवासी पंचम बिंद की पुत्री सोनी एक निजी विद्यालय में नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। बीती शाम को परीक्षा का हवाला देते हुए पिता ने उसे डांटा। इससे वह क्षुब्ध हो गई। देर रात उसने अपने कमरे में पंखे की कुंडी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार की सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिवार वालों ने अंदर झांक कर देखा तो किशोरी फंदे से लटक रही थी।
विज्ञापन


परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर अलीनगर थाना के प्रभारी निरीक्षक शेषधर पांडेय मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरवाया। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक शेषधर पांडेय ने बताया कि मृतका के पिता की ओर से तहरीर मिली है। जिसमें उन्होंने पढ़ाई के लिए अपनी बेटी को डांटने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed