{"_id":"66ae3cd5f14b344ddb035d66","slug":"girl-absconds-with-jewellery-and-cash-from-co-residence-in-chandauli-case-related-blackmailing-and-threat-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ आवास से जेवर-नकदी लेकर युवती फरार: ब्लैकमेलिंग और धमकी से जुड़ा है केस, FIR दर्ज; पढ़ें- पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ आवास से जेवर-नकदी लेकर युवती फरार: ब्लैकमेलिंग और धमकी से जुड़ा है केस, FIR दर्ज; पढ़ें- पूरा मामला
Sat, 03 Aug 2024 07:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 03 Aug 2024 07:52 PM IST
सार
Chandauli News: चंदौली जिले का यह मामला काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोपी युवती को बिहार के कुछ युवक परेशान कर रहे थे। युवती इन लोगों को पहले भी पैसे दे चुकी थी। पैसों की डिमांड पूरी करने के लिए युवती ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
चंदौली पुलिस से जुड़ा है मामला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली में जनपद के एक सर्किल में तैनात सीओ की रिश्तेदार 19 वर्षीय युवती मुख्यालय स्थित सीओ आवास से कीमती जेवर और नकदी के साथ फरार हो गई। युवती मूलरूप से बिहार की रहने वाली है।
विज्ञापन
युवती के मौसा ने सदर कोतवाली में कुछ युवकों और उनके स्वजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और युवती को भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
युवती सीओ के साथ कुछ दिनों से उनके आवास में ही रह रही थी। युवती सीओ की नजदीकी रिश्तेदार बताई जा रही है। आरोप कि विगत 28 जुलाई की सुबह लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी लेकर युवक के साथ फरार हो गई। अगले दिन युवती के मौसा ने सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि बिहार निवासी कुछ युवक और उनके परिजन युवती को ब्लैकमेल कर रह थे। युवती पहले भी उनको पैसे दे चुकी थी, लेकिन और पैसों की मांग कर रहे थे। जान से मारने की नियत से युवती को अपने साथ ले गए हैं।
इस बाबत सदर कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। सीओ सदर राजेश राय ने बताया एक सीओ हैं, उनके आवास से युवती जेवर और नकदी लेकर गई है। मामले की जांच की जा रही है।