फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Getting off at the health center performance

स्वास्थ्य केंद्र बंद मिलने पर प्रदर्शन

Sat, 10 Sep 2016 01:45 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 10 Sep 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
Getting off at the health center performance
अपनी समस्या बताती महिला।
  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदहां के बंद मिलने और चिकित्सकों के समय पर उपस्थित न होने पर शुक्रवार को आधा दर्जन गांव की महिलाओं ने महिला स्वास्थ्य अधिकार मंच एवं जिला फोरम के संयुक्त तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पर प्रदर्शन किया। इस दौरान दवा बाहर की लिखे जाने पर प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक का घेराव भी  किया। घेराव कर रही महिलाओं को अधीक्षक ने आश्वस्त किया कि प्राथमिक  स्वास्थ्य केन्द्र अमदहां नियमित रूप से खुलेगा वहीं स्टाफ नर्सो को फटकार  भी लगायी। तब जाकर महिलाएं शांत हुई।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र  अमदहां पर दर्जनों गांव के लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर रखने की जिम्मेदारी  है। लेकिन स्वास्थ्य केन्द्र पर अक्सर ताला लटका रहता है वहीं यहां पर  तैनात चिकित्सक नौगढ़ में ही निवास करते है। उपचार कराने आये लोग  स्वास्थ्य केन्द्र बंद होने से निराश होकर लौट जाते है। इसकी शिकायत किये  जाने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई तो दर्जनों गांव की महिलाओं का  धैर्य जवाब दे गया। शुक्रवार महिला स्वास्थ्य अधिकार मंच एवं जिला फोरम के  संयुक्त तत्वावधान में अमदहां, मलेवर, गोलाबाद, भगेलपुर, झुमरियां,  डुमरियां गांव की महिलाएं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पर पहुंचकर  धरना प्रदर्शन करने लगी। इसके बाद महिलाएं अधीक्षक संजय पटेल के कक्ष में  घुस और उनका घेराव कर दिया। उन्होंने अधीक्षक को बताया कि प्राथमिक  स्वास्थ्य केंद्र अमदहां बंद है और तैनात चिकित्सक वहां से नदारत रहते है। महिलाओं का गुस्सा देख अधीक्षक ने  संबंधित चिकित्सक समेत स्टाफ  नर्सो को चेतावनी दी कि  आगे से शिकायत मिली तो आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान संगीता, सुनील, कुमारी चंद्रकला, आलम, रामदास, पारस, हिरावती आदि  मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed