{"_id":"681e560b4d3e4791b2062808","slug":"getting-date-for-ultrasound-after-15-days-chandauli-news-c-189-1-chl1001-130872-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: अल्ट्रासाउंड के लिए मिल रही 15 दिन बाद की तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: अल्ट्रासाउंड के लिए मिल रही 15 दिन बाद की तारीख
विज्ञापन
पं.कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में सभी मरीजों को अल्ट्रासाउंड सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है।
गंभीर मरीजों को छोड़कर अन्य लोगाें को 15 दिन बाद की तारीख मिल रही है। इससे लोग अल्ट्रासाउंड के लिए निजी लैब की ओर रुख कर रहे हैं।
बाबा कीनाराम स्वशासी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन ओपीडी में हजारों लोग आते हैं। इसमें ज्यादातर मरीजों को अल्ट्रासाउंड की जरुरत होती है।
अल्ट्रासाउंड कक्ष में मात्र 50 से 60 मरीजों का ही अल्ट्रासाउंड हो पता है। अन्य मरीजों को लैबकर्मी तारीख देकर लौटा देते हैं। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुबह 8 बजे से 2 बजे तक होता है।
इसके बाद मरीज को बाहर ही अल्ट्रासाउंड कराना पड़ता है। तीमारदार रमेश यादव व मुकेश ने अस्पताल प्रशासन से अल्ट्रासाउंड मशीन की क्षमता बढ़ाने की मांग की है। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. एसपी सिंह,ने कहा कि जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन की क्षमता जल्द ही बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
गंभीर और जरूरतमंद मरीजों का अल्ट्रासाउंड समय से किया जाता है। अल्ट्रासाउंड में जो समस्या आ रही है, उसे तत्काल दूर करने का प्रयास किया जाएगा।