पीडीडीयू नगर। चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार से मुलाकात की है। उनके साथ बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। सांसद ने पूर्व में दिए गए पत्रों और सदन में उठाए गए प्रश्नों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। इस दौरान सांसद ने कहा कि उन्होंने कहा कि सिर्फ रेलवे के अधिकारियों का तबादला ही काफी नहीं है, बल्कि सीबीआई जांच में शामिल अधिकारियों की संपत्ति की भी जांच होनी चाहिए।
मुगलसराय से पटपरा तक रेलवे रोड के निर्माण और सरेसर रैक पॉइंट पर गोदाम के निर्माण की प्रगति पर चर्चा की। भुपौली से कुछमन स्टेशन को जोड़ने वाली सड़क का रेलवे की खाली भूमि पर विस्तार भी एजेंडे में शामिल था। मुगलसराय में रेल कर्मचारियों के आवास, रखरखाव और साफ-सफाई के मुद्दे उठाए गए। धीना रेलवे स्टेशन के पास आरओबी और बहेरा क्रॉसिंग पर अंडरपास के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया। मझवार रेलवे स्टेशन पर अमृत योजना के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। सकलडीहा और सैयदराजा स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव के प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श हुआ। सांसद ने स्पष्ट किया कि वे इन मुद्दों की निरंतर मॉनिटरिंग करेंगे। उन्होंने रेलवे में शराब तस्करी और भ्रष्टाचार के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि सिर्फ अधिकारियों का तबादला ही काफी नहीं है, बल्कि सीबीआई जांच में शामिल अधिकारियों की संपत्ति की भी जांच होनी चाहिए।