फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Get the Party's Achievements

पार्टी की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाएं

Mon, 09 Mar 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Mon, 09 Mar 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
Get the Party's Achievements
समाजवादी युवजन सभा जिला इकाई की बैठक रविवार को मुख्यालय स्थित पार्टी
विज्ञापन
कार्यालय पर हुई। इसमें संगठन सहित तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई।

वहीं सपा के प्रमुख नेताओं ने बैठक में युवा कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाना होगा। चुनाव परिणाम से निराश होने की जरूरत नहीं है।

युवा कार्यकर्ताओं को बिना भेदभाव के लोगों से मिलकर अपनी उपलब्धियों को बताना होगा, तभी समाजवादी पार्टी मजबूत होगी। केंद्र सरकार ने अब तक कोई जन कल्याणकारी योजना चालू नहीं की है, जिससे जनता का हित हो। केंद्र सरकार द्वारा जनहित में नहीं किए जा रहे कार्यों को भी जनता को बताने की जरूरत है।


जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी वर्ग के विकास के लिए कार्य किया है। सयुस जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह यादव चकरू ने कहा कि युवा कार्यकर्ता सपा की नीतियों व योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए कमर कसकर तैयार हैं।

वे यूथ संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रयासरत हैं। इस मौके पर नफीस अहमद, आनंद प्रकाश सिंह रंजन, अशोक यादव, विक्की प्रधान, मयंक कुमार, छोटेलाल बिंद, आशुतोष यादव, यादवेश यादव, संजय यादव उपस्थित रहे। संचालन मुस्ताक अहमद ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed