फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Get the development works of the villages done quickly with quality

गांवों के विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र कराएं पूरा

Sat, 05 Jun 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Get the development works of the villages done quickly with quality
शहाबगंज। ग्राम पंचायतों के नवनियुक्त प्रधानों के शपथ ग्रहण करने के बाद विकास कार्यों में तेजी आनी शुरू हो गई है। प्रधान अवरुद्ध पड़े कार्यों को बरसात शुरू होने से पूर्व पूर्ण करा लेना चाहते हैं। मनरेगा योजना के तहत नाली की खोदाई, चकरोड़ का निर्माण, मेड़बंदी सहित आदि कार्य आरंभ हो गए हैं। चल रहे कार्यों की गुणवत्ता परखने के लिए शुक्रवार की शाम डीसी मनरेगा व प्रभारी बीडीओ धर्मजीत सिंह स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यों को समय से और गुणवत्ता के साथ पूरा कराने का प्रधानों को निर्देश दिया।
विज्ञापन

बीडीओ सबसे पहले सेमरा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने मेड़बंदी के कार्य का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने अरारी गांव में चकरोड़ निर्माण व खास ग्राम पंचायत में बंधी के मेड़ निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। सभी स्थानों पर उन्होंने निर्माण कार्य में सुधार लाने का निर्देश दिया। वहीं कार्यों से संबंधित बोर्ड मानक के अनुसार लगाने व स्पष्ट अक्षरों में अंकित कराने का निर्देश दिया। इसके बाद बीडीओ ने खास गांव की वनवासी बस्ती में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जा रहे आवासों का निरिक्षण किया। यहां सचिव को अपूर्ण आवासों को समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बस्ती में पानी आपूर्ति के लिए पांच हजार लीटर की टंकी लगाने, आवास के सामने पक्की सड़क बनाने, प्रकाश की व्यवस्था के लिए स्ट्रीट लाईट लगाने को निर्देश दिया। उन्होंने बस्ती के लोगों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान कमलेश यादव, सचिव जैनेंद्र कुमार राव, अनिल सिंह, अनिल पटेल, मनरेगा एकाउटेंट शिवेंद्र सिंह, प्रधान कौड़िहार अशोक सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed