फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Get the clogged drains cleaned in the village: BDO

गांव में जाम नालियों की सफाई कराएं : बीडीओ

Sat, 14 Jun 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Get the clogged drains cleaned in the village: BDO
खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह ने शुक्रवार को सरैया गांव में विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने सबसे पहले विकास कार्यों के अभिलेखों की जांच की। इसके बाद गांव में जाम नालियों का मौके पर निरीक्षण किया। रोस्टरवार सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाकर नाली की सफाई कराने को कहा। गांव के पूर्व प्रधान तथा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री अशोक कुमार गुप्त ने 06 जून को शिकायती प्रार्थना पत्र खंड विकास अधिकारी को सौंपकर समस्या के निराकरण की मांग की थी। इसके बाद बीडीओ दिनेश सिंह गांव के विकास कार्यों की जांच करने पहुंचे। इस अवसर पर एडीओ पंचायत अरविंद कुमार सिंह, अशोक कुमार गुप्ता, पंचायत मित्र पूजा विश्वकर्मा, खैरुल बरा, श्यामलाल, श्यामसुंदर सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed