फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Get Baba Vishwanath's Prasad and ashes from home

सावन में काशी नहीं जा पाए तो घर बैठे मंगवाएं बाबा विश्वनाथ का प्रसाद और भस्म

Tue, 03 Aug 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Get Baba Vishwanath's Prasad and ashes from home
पीडीडीयू नगर। सावन में भगवान शिव के दर्शन, जलाभिषेक का अत्यधिक महत्व है । कोरोना की वजह से शिवालयों में दर्शन पूजन मुश्किल है। वहीं वाराणसी बाबा काशी विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध है। ऐसे में अब डाकघर ने घर घर तक बाबा काशी विश्वनाथ जी के प्रसाद को पहुंचाने का जिम्मा उठाया है। वाराणसी यदि आप नहीं पहुंच पाएं हैं तो कोई बात नहीं स्पीड पोस्ट के माध्यम से बाबा का प्रसाद आपके घर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

डाक विभाग और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के बीच हुए करार के तहत मंदिर का प्रसाद स्पीड पोस्ट से लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए अपने नजदीकी डाकघर से 251 रुपये का ई-मनीआर्डर प्रवर अधीक्षक डाकघर, वाराणसी (पूर्वी) मंडल के नाम भेजना होगा। ई-मनीऑर्डर प्राप्त होते ही डाक विभाग की ओर से दिए गए पते पर प्रसाद भेज दिया जाएगा। डिब्बा बंद प्रसाद टेंपर प्रूफ पैकेट में होगा। इससे किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जा सकेगी। इस पैकेट में श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग की छवि, महामृत्युंजय यंत्र, श्री शिव चालीसा, 108 दाने के रुद्राक्ष की माला, बाबा को चढ़ा बेलपत्र, माता अन्नपूर्णा से भिक्षाटन करते भोले बाबा की छवि अंकित सिक्का, मेवा, भस्म, चंदन, रक्षा सूत्र एवं मिश्री का पैकेट रहेगा। यही नहीं यदि आप स्पीड पोस्ट से प्रसाद नहीं मंगवाना चाहते हैं तो डाकघर में पहुंच कर 201 रुपये जमा करने होंगे। यहीं से एक दो दिन के भीतर प्रसाद का पैकेट उपलब्ध हो जाएगा। डाकघर की इस सुविधा से शिव उपासक घर बैठे ही बाबा काशी विश्वनाथ का प्रसाद प्राप्त कर सकेंगे। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित डाकघर सहित जिले के सभी डाकघरों में यह सुविधा उपलब्ध हो गई है।
विज्ञापन

डाकघर की ओर से बाबा काशी विश्वनाथ का प्रसाद घर बैठे प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। देश के अन्य डाकघरों के साथ जिले के डाकघर में भी यह सुविधा उपलब्ध हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश तिवारी
मार्केटिंग एक्जक्यूटिव, उप डाकघर पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed