{"_id":"6335f3a480a6bc6d6250930c","slug":"gas-cylinder-fire-five-scorched-chandauli-news-vns676709874","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलिंडर में लगी आग, पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलिंडर में लगी आग, पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के जामडीह गांव में सगाई के लिए खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर के पाइप में लीकेज होने के कारण सिलिंडर धू-धूकर जलने लगा। सिलिंडर से निकल रही आग की चपेट में आने से किशोर व महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
परिजन झुलसे लोगों को सकलडीहा सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गांव के बलवंत राजभर की बेटी गीता की सगाई का कार्यक्रम था। ओड़वली गांव से वर पक्ष के लोग आने वाले थे जिसे लेकर हलवाई घर के आंगन में खाना बना रहे थे। हलवाई पानी लेने के लिए बाहर गया हुआ था। अचानक गैस सिलिंडर के पाइप में लीकेज होने लगा। इससे आग लग गई और देखते ही देखते आग सिलिंडर तक पहुंच गई। इसके बाद सिलिंडर धू-धूकर जलने लगा। आसपास खड़े लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे लेकिन आग की लपटें तेज होती गई। आग की चपेट में आने से 45 वर्षीय बलवंत राजभर, उनकी 38 वर्षीय पत्नी नीलम राजभर, 18 वर्षीय आशीष राजभर, 16 वर्षीय रूपेश राजभर और 26 वर्षीय धर्मेंद्र गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन सभी को लेकर सकलडीहा सीएचसी लेकर पहुंचे। सीएचसी अधीक्षक डा. संजय यादव ने बताया कि झुलसे सभी लोग खतरे से बाहर हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया।
सकलडीहा। गैस सिलिंडर की पाइप लिकेज होने से एक ही परिवार को पांच लोग झुलस गए। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल 108 नंबर पर एंबुलेस को फोन किया लेकिन घंटो बाद तक एंबुलेस नहीं पहुंची। इसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश दिखा। ग्राम प्रधान बिहारी यादव ने सहयोग कर घायलों को निजी साधन से अस्पताल पहुंचाया।संवाद