फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Gas agency performance

गैस एजेंसी पर प्रदर्शन

Wed, 31 Dec 2014 01:08 AM IST
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला Updated Wed, 31 Dec 2014 01:08 AM IST
विज्ञापन
Gas agency performance
नगर स्थित श्री बिहारी गैस एजेंसी पर रसोई गैस बुक कराने और डीबीटीएल के
विज्ञापन
लिए फार्म जमा करने गए उपभोक्ताओं ने मंगलवार को दुर्व्यवस्था से क्षुब्ध होकर प्रदर्शन किया।

इस दौरान हंगामे के बीच उन्होंने आरोप लगाया कि एजेंसी के कर्मचारी फार्म जमा करने में लापरवाही बरत रहे हैं। जिससे अनावश्यक विलंब हो रहा है। वहीं फार्माें का रखरखाव भी ठीक से नहीं हो रहा है। इस दौरान कर्मचारियों और उपभोक्ताओं के बीच जमकर किचकिच भी हुई।


गौरतलब है कि सरकार ने रसोई गैस उपभोक्ताओं की सब्सिडी सीधे उनके बैंक खातों में प्रेषित करने की योजना बनाई है।


इस योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को 31 दिसंबर तक अपना फार्म एजेंसियों में जमा करना है।
मंगलवार को श्री बिहारी गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। कर्मचारियों की कमी के कारण फार्म जमा करने और गैस बुक करने में काफी विलंब हो रहा था।

 इससे नाराज होकर उपभोक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान कार्यालय में बेतरतीब ढंग से रखे गए फार्म जब कार्यालय से बाहर आने लगे तो उपभोक्ताओं की नाराजगी और बढ़ गई और वे प्रदर्शन करने लगे। एजेंसी के एक कर्मचारी का कहना था कि एजेंसी पर क्षमता से अधिक उपभोक्ता है।


रसोई गैस आने के कुछ घंटों बाद ही समाप्त हो जा रही है। फार्म जमा करने के लिए भी पर्याप्त कर्मचारी नहीं हैं। जिससे कार्य करने में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed