फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Garbage will no longer be seen on the roads, municipality ordered 120 new containers

Chandauli News: कूड़ा अब नहीं दिखेगा सड़कों पर, पालिका ने मंगाए 120 नए कंटेनर

Fri, 17 Nov 2023 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Garbage will no longer be seen on the roads, municipality ordered 120 new containers
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका को ओर से सड़क किनारे रखे गए कंटेनर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिससे कूड़ा जहां-तहां सड़कों पर फैला रहता था। जिसके निवारण और साफ-सफाई के मद्देनजर नगर पालिका की ओर से लगभग 42 लाख रुपये की लागत से विभिन्न साइज के 120 लोहे के नये कंटेनर मंगवाये हैं। इन कंटेनरों को जीटी रोड व विभिन्न वार्डों में रखा जाएगा। जिससे अब सड़कों और गलियाें में कूड़ा फैला नहीं दिखेगा।
विज्ञापन



नगर पालिका परिषद क्षेत्र के 25 वार्डों से हर राेज लगभग 49 टन कचरा निकलता है। कचरे को एकत्र करने के लिए नगर पालिका की ओर से विभिन्न साइज के जगह-जगह कंटेनर रखे गये है। गीला और सूखा दोनों की कूड़ा एक साथ मिलने के चलते लोहे के कंटेनर अक्सर सड़ जाते है। इसमें बड़े कंटेरनों में पड़े कूड़े को बड़ी गाड़ियों में पलट लिया जाता है।वहीं छोटे कंटेनर, कंटेनर प्लेसर के माध्यम से वाहनों पर रख दिये जाते है। बाद में सभी कूड़े को निर्धारित स्थान पर पहुंचा दिया जाता है। इसके पूर्व नगर पालिका की ओर से दिसंबर 2021 में लगभग 15 लाख रुपये की लागत से 35 कंटेनर खरीदे थे।
विज्ञापन

एक बार से नगर पालिका ने 15वें वित्त से लगभग 42 लाख रुपये की लागत से 120 कंटेनर खरीदे हैं। इनमें कई कंटेनरों को जीटी रोड पर एक निर्धारत दूरी पर रखा जाएगा। इसके अलावा शेष कंटेनरों को नगर के विभिन्न वार्डों में रखा जाएगा। ताकि लोग इसमें कूड़ा फेंके और बाद में कंटेनर को सीधे वाहन पर लादकर कूड़ा डंपिंग स्थल के लिए भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट----
नगर की सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगभग 42 लाख रुपये की लागत से कंटेनर मंगवाये गये है। इसके लिए ऑनलाइन टेंडर कराया गया था।-इसोनू किन्नर,चेयरमैन,नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed