फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ganja worth 60 lakhs recovered from a truck laden with ginger, two smugglers arrested

अदरक लदे ट्रक से 60 लाख का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Tue, 29 Jun 2021 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Ganja worth 60 lakhs recovered from a truck laden with ginger, two smugglers arrested
चंदौली। एसटीएफ वराणसी, एनसीबी लखनऊ और सदर कोतवाली पुलिस की संयुुक्त टीम ने मंगलवार को नवीन मंडी समिति के समीप एक अदरक लदे ट्रक से 6.60 कुंतल गांजा बरामद किया। आरोपी गांजा की खेप को उड़ीसा से बिहार के रास्ते यूपी में बेचने के लिए जा रहे थे। बरामद गांजा की कीमत 60 लाख रुपये से अधिक बताया गया है। पुलिस ने तस्करी के आरोप में दो को गिरफ्तार किया। गांजा तस्करी की बड़ी खेप की सूचना एसटीएफ वाराणसी और एनसीबी लखनऊ की टीम को मिली थी। वहीं सदर कोतवाली टीम को भी बड़े पैमाने पर गांजे की खेप आने की भनक लग गई। मंगलवार को संयुक्त टीमों ने नवीन मंडी स्थित एनएच पर वाहनों की जांच पड़ताल शुरू कर दी। इसी बीच बिहार की तरफ से आ रहे एक ट्रक को जांच के लिए रोका गया। जिसमें जूट की बोरियों के अदरक लोड किया गया था। लेकिन पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम में अदरक की बोरियों के नीचे से प्लास्टिक के 19 बोरों में भरा 660 किलों गांजा बरामद कर लिया। इस दौरान पुलिस ने ट्रक में सवार बिहार बक्सर निवासी रामाकांत यादव और लालबाबू को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों ने स्वीकार किया कि उन्होंने उड़ीसा से गांजा की खेप को लेकर यूपी में बेचने की योजना बनाई थी। लोग सस्ते भाव में गांजा खरीदकर उसे यूपी में महंगे दाम पर बेचकर अपनी शौक पूरा करते हैं। सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि संयुक्त टीम ने तस्करों को गिरफ्तार कर गांजा की बड़ी खेप बरामद किया है। तस्करों से उनके स्थानीय नेटवर्क के बारे में पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed