{"_id":"6aa1b5a5e9d2e3bfd90884c4","slug":"ganga-water-level-decreased-by-nine-cm-in-24-hours-chandauli-news-c-189-1-svns1012-154373-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 24 घंटे में नौ सेमी घटा गंगा का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 24 घंटे में नौ सेमी घटा गंगा का जलस्तर
विज्ञापन
टांडाकला में घटता गंगा का जलस्तर। संवाद
पीडीडीयू नगर। गंगा के जलस्तर में लगातार कमी आ रही है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार की शाम चार बजे तक जलस्तर 69.17 मीटर पहुंच गया। वहीं, मंगलवार की शाम छह बजे तक जलस्तर 69.26 मीटर था। इस तरह करीब 24 घंटे में गंगा का जलस्तर नौ सेमी कम हुआ है। हालांकि, पानी घटने के साथ गंगा कटान तेज हो गई है।
चेतावनी बिंदु पार करने के बाद पिछले पांच दिनों से गंगा के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे तटवर्ती इलाकों के लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, पानी कम होने के साथ ही जगह-जगह कीचड़ की समस्या बढ़ गई है। वहीं गंगा कटान तेज होने से तटवर्ती क्षेत्र के लोग परेशान हैं। नियामताबाद, सकलडीहा, चहनिया और धानापुर ब्लॉक के 50 से ज्यादा गांवों में कटान से लोग दहशत में हैं।
इनसेट-
नगवा-चोचकपुर घाट पर नाव का संचालन शुरू
धानापुर। गंगा का जलस्तर घटने पर बुधवार को नगवा-चोचकपुर घाट पर नावों का संचालन शुरू कर दिया गया। पीडब्लूडी के अवर अभियंता आरके चौहान ने बताया कि गंगा के जलस्तर में कमी आने के बाद बड़ी नावों के संचालन की अनुमति प्रदान कर दी गई है। नाव सेवा शुरू होने से गंगा के दोनों तरफ से आने-जाने वालों को राहत मिली है। हालांकि, नाविकों को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए नाव संचालन करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद