{"_id":"66b9207036a0781852066cf7","slug":"ganga-started-receding-water-started-coming-down-from-the-ghat-chandauli-news-c-189-1-svns1010-118836-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: घटने लगीं गंगा, घाट से उतरने लगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: घटने लगीं गंगा, घाट से उतरने लगा पानी
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पिछले एक सप्ताह से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर शुक्रवार को थम गया और घटाव शुरू हो गया। दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गंगा घट रही हैं। जिसकी वजह से रविवार की शाम तक गंगा का जलस्तर 68.28 मीटर पर पहुंच गया। शनिवार की शाम छह बजे तक गंगा का जलस्तर 68.72 मीटर पर था। 24 घंटे में 44 सेंटीमीटर का घटाव हुआ है।
जिले में 31 जुलाई के बाद से गंगा में लगातार बढ़ाव जारी था। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश की वजह से जलस्तर रोजाना बढ़ रहा था। सात जुलाई से दो से तीन सेंटीमीटर की प्रतिघंटे बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिले के बलुआ घाट की दो सीढि़यों से पानी उतर गया। वहीं रविवार को केंद्रीय जल आयोग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार जिले में गंगा का जलस्तर 68.28 मीटर रहा। जो शनिवार को 68.72 मीटर था। 24 घंटे में 44 सेंटीमीटर का घटाव हुआ।
गंगा के जलस्तर में कमी होते ही नगवा चोचकपुर गंगा घाट पर नाव का संचालन शुरू हो गया है। दो दिन पूर्व गंगा का पानी खतरे के निशान तक पहुंच गया था जिसको देखते हुए नाव का संचालन बंद कर दिया गया था। इस घाट पर पीपा का पुल है जो 15 जून से हट लिया जाता है और लोक निर्माण विभाग द्वारा इंजन वाली नाव चलाई जाती है।