{"_id":"6117e16f8ebc3ee068625b5b","slug":"ganga-s-water-level-is-decreasing-now-trouble-with-mud-chandauli-news-vns606069155","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार कम हो रहा है गंगा का पानी, अब कीचड़ से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार कम हो रहा है गंगा का पानी, अब कीचड़ से परेशानी
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में गंगा का जल स्तर कम हो रहा है। ऐसे में बाढ़ ग्रस्त इलाके से निकल कर बाढ़ चौकियों में शरण लेने वाले लोग अब घरों की ओर लौटने की सोचने लगे हैं। लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह पानी का स्तर कम होता रहा तो लोग घर लौट सकेंगे। हालांकि पानी कम होने के बाद अब गांवों में कीचड़ की समस्या उत्पन्न हो गई है। शनिवार की शाम जल स्तर कम होकर 71.86 मीटर पहुंच गया है। हालांकि यह भी खतरे के निशान 71.262 मीटर से 60 सेमी ऊपर है।
बृहस्पतिवार की रात जल स्तर 72.32 मीटर तक पहुंच गया। इसके बाद से लगातार जल स्तर में कमी आने लगी है। शनिवार को जल स्तर कम होने का सिलसिला जारी रहा। शनिवार की शाम चार बजे तक जल स्तर 71.86मीटर तक पहुंच गया। इससे बाढ़ ग्रस्त इलाकों से पानी निकलने लगा है। पड़ाव संवाददाता के अनुसार भले ही पानी कम होने लगा है लेकिन अभी भी सूजाबाद, डोमरी, रतनपुरा, कुंडा खुर्द, बहादुरपुर, मढ़िया और चौरहट गांव के कई घर पानी से घिरे हुए हैं। हालांकि रास्ते पर पानी बहने का सिलसिला थमा है। पानी कम होते ही गांवों में कीचड़ की स्थिति हो गई है। चहनियां संवाददाता के अनुसार गंगा का पानी बलुआ बाजार अभी भी लगा हुआ है।
गंगा के तटवर्ती नादी निधौरा, कांवर, सराय, विजयीपुरा, महुअरिया, भुसौला, रामगढ़, बैराठ, सिंगहा, महुअरिया, बिसूपुर, महुआरी खास, डेरवा, महुअर कला, हरधन जुड़ा, पूरा गणेश, सोनबरसा, महमदपुर, सरौली, टांडा कला, बड़गांवा, तीरगांवा, हसनपुर गांवों में घरों से पानी निकलने लगा है। वहीं रामगढ़ बाढ़ चौकी की शरण लेने वाले अब घर लौटने की तैयारी में जुट गए हैं। धानापुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के नौघरा, बुद्धपुर, हिंगुतरगढ़, दीयां-रामपुर, प्रसहटां, गद्दोचक, नेकनामपुर, करीं, नादीं, नरौली, नगवां, अमादपुर, मेढ़वां, सकरारी, कोहणां, पपरौल, प्रहलादपुर, गुरैनी आदि गांवों में कीचड़ से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
धानापुर।निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार बिंद के नेतृत्व में निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गंगा किनारे बाढ़ प्रभावित एक दर्जन गांवों का जायजा लिया और लोगों से मिलकर उनका हाल जाना। जिलाध्यक्ष ने लोगों को आवश्यक वस्तुओं को उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।इस दौरान उन्होंने ग्राम महुंजी,नगवां,प्रह्लादपुर,पपरौल,मेढवा, जिगना,गुरैनी,सोनहुली,नरौली आदि गांवों का निरीक्षण किया। कहा कि बाढ़ से लोगों की हालत काफी खराब है।जिला प्रशासन को इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।इस दौरान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवकुमारी निषाद, परमेश्वर प्रजापति, नारायण निषाद, श्याम नारायण निषाद, सुरेश निषाद रहे।
कमालपुर। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह की तरफ से शनिवार को विभिन्न गांवों में राहत सामग्री वितरित की गई। क्षेत्र के मुरलीपुर बिंदपुरवा गांव में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुशील सिंह जनौली की देख रेख में पूरे 200 घरों के बाढ़ पीड़ितों को राहत पैकेट दिया। इसके पूर्व सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने शुक्रवार को बाढ़ पीड़ितों का निरीक्षण कर शनिवार को राहत पैकेट वितरण कराया। राहत पैकेट में चावल, आटा, आलू, प्याज, तेल, चना दाल, नमक, बिस्कुट, मसाला, मोमबत्ती, साबुन, माचिस, गुड़, लाई आदि सामान शामिल रहा। इस मौके पर प्रधान संघ वाराणसी मंडल उपाध्यक्ष अजीत सिंह, मनोज उपाध्याय, अजीत पांडेय, मंजीत सिंह, रामाश्रय, मौलिक सिंह मुलायम, बाचा पाल, टप्पू सिंह, दिलीप सिंह, संजय सिंह छोटक, लालबहादुर, श्रीनारायन, हरगेन बिंद रहे।
चंदौली। हनुमान गढ़ी सेवाश्रम ट्रस्ट नादी निधौरा ने धानापुर के बाढ़ प्रभावित गद्दोचक, नेकनामपुर, महराजगंज, चकरा, नदेसर, मरूफपुर, मुकुंदपुर, गांवों में पहुंचकर लोगों के बीच भोजन वितरण किया। संस्था के सदस्यों ने बताया कि ऐसी प्राकृतिक त्रासदी में हमारा ट्रस्ट हर जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाता है। बाढ़ के दौरान लोगों में सबसे ज्यादा परेशानी पशुओं और बच्चों के भोजन को देखी गई। इस मौके विपिन यादव विक्कू, अभय प्रदीप, प्रधान नेकनामपुर गुड्डू यादव, नागेश यादव, मनोज यादव, डब्लू यादव, दिलीप यादव रहे।