{"_id":"61083de58ebc3e83f64fcbc6","slug":"ganga-s-water-level-increased-by-five-feet-chandauli-news-vns6039530173","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच फीट बढ़ा गंगा का जलस्तर, खेतों तक पहुंचने लगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच फीट बढ़ा गंगा का जलस्तर, खेतों तक पहुंचने लगा पानी
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। लगातार हो रही बारिश, बांधों से गंगा में पानी छोड़े जाने के कारण गंगा का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। पिछले चौबीस घंटे में गंगा का जल स्तर पांच फीट तक बढ़ गया। ऐसे में वर्तमान में खतरे के निशान से गंगा पांच मीटर नीचे बह रही हैं। हालांकि तटवर्ती इलाकों के खेतों तक पानी पहुंचने लगा। इससे लोगों में दहशत की स्थिति है।
जिले में गंगा नियामताबाद, चहनियां और धानापुर ब्लाक के गांवों से होकर बहती हैं। गंगा के किनारे 45 से अधिक ग्राम पंचायतें हैं। जिले में गंगा का खतरे का निशान 171 मीटर है। वहीं सोमवार को गंगा का जल स्तर 166 मीटर तक पहुंच गया। इसके बाद भी लगातार गंगा का जल स्तर में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इससे गंगा के तटवर्ती नियामताबाद ब्लाक तटवर्ती जलीलपुर, कुंडा, बहादुरपुर, मवई कला गांव है। इसी तरह चहनियां ब्लाक के रौना, कैली, भूपौली, डेरवा, महड़ौरा, कांवर, पकड़ी, महुअरिया, विशापुर, महुआरी, सराय, बलुआ,डेरवा, महुअर, जुड़ा हरधन, गंगापुर, पुरा विजयी, पुरा गनेश, सोनवरसा, टांडा, महमदपुर, सरौली, जमालपुर, बड़गांवा, शेरपुर, सरैया, हसनपुर, तिरगाव, भूसौला, मकुंदपुर, सहेपुर आदि गांव हैं। इसी तरह धानापुर ब्लाक के नरौली, रायपुर, बड़ौरा, अमादपुर, तीन मोकरम, नगवां, मेढ़वा, कोहड़ा, सकरारी, पपरौल, दीया पसहटा, नादी निधौरा, गद्दोचक, नौघड़ा, बुढ़ेपुर, हिंगुतर आदि गांव हैं। यहां गंगा पानी तट तक पहुंच गया है। चहनियां क्षेत्र के टांडा सोनबरसा गांव में गंगा के किनारे स्थित मां घटवारी मंदिर तक गंगा का जल पहुंच गया है। इस संबंध में डीएम संजीव कुमार ने बताया कि गंगा के जल स्तर पर बढ़ोत्तरी पर नजर रखी जा रही है। बाढ़ प्रशासन को एलर्ट कर दिया गया है।
कंदवा। लगातार पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही झमाझम बारिश और कर्मनाशा नदी में पानी छोड़े जाने से नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसके चलते नदी के तटवर्ती गांवों में सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। अरंगी व पोखरा धनाइतपुर गांव में सड़कों पर पानी चढ़ गया है। फसल डूबने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। कर्मनाशा नदी में उफान आने से कर्मनाशा के निकटवर्ती इलाके अरंगी-लोहरा, धनाईतपुर, लक्ष्मनपुर, ककरैत अदसड़ मार्ग पर पानी बह रहा है। इससे आवागमन बाधित है। अरंगी गांव प्रधानपति अजीत सिंह ने प्रशासन से गांव में नाव की मांग की है। संवाद