फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ganga reached 68.36 meters, last year the water level was 66.27 meters

Chandauli News: 68.36 मीटर पर पहुंचीं गंगा, पिछले साल 66.27 मीटर था जलस्तर

Wed, 21 Aug 2024 03:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Ganga reached 68.36 meters, last year the water level was 66.27 meters
पीडीडीयू नगर। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे तटवर्ती गांव के लोगों की चिंता बढ़ गई है। बुधवार को गंगा का जलस्तर 68.36 मीटर पर पहुंच गया। वहीं, पिछले साल 20 अगस्त को गंगा का जलस्तर 66.27 मीटर था। यानि पिछले साल के मुकाबले पानी दो मीटर ज्यादा है। गंगा चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर से महज 1.34 मीटर नीचे बह रही हैं।
विज्ञापन


पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश की वजह से गंगा का पानी लगातार बढ़ रहा है। जिले में पांच दिनों से गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले तीन दिनों से दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गंगा का पानी बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार सोमवार की शाम छह बजे तक गंगा का जलस्तर 67.92 मीटर था। वहीं मंगलवार की शाम छह बजे बढ़कर 68.36 मीटर हो गया। यानि 24 घंटे में 44 सेंटीमीटर गंगा का पानी बढ़ा है। लगातार बढ़ रहे गंगा के पानी से तटवर्ती गांवों के लोगों में दहशत का माहौल है। मंगलवार को बलुआ घाट पर सीढि़यां डूबने लगी। वहीं पड़ाव स्थित अवधूत भगवान राम घाट की पूरी सीढि़यां गंगा में समा चुकी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बढ़ाव की यदि स्थिति रही तो जल्द ही गंगा चेतावनी बिंदु को पार कर खतरे के निशान 71.26 मीटर तक पहुंच सकती हैं। उसके बाद स्थिति भयावह हो जाएगी। वैसे गंगा के तटवर्ती गांव के लोग संभावित बाढ़ से बचने की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed