फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ganga has crossed the warning point, water level is rising by 4 cm per hour

Chandauli News: गंगा ने चेतावनी बिंदु किया पार, चार सेमी प्रति घंटे बढ़ रहा पानी

Sat, 02 Aug 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Ganga has crossed the warning point, water level is rising by 4 cm per hour
गंगा का जलस्तर बढ़ने से डूबा क्षेत्र। - फोटो : संवाद
पीडीडीयू नगर/चहनिया। गंगा शुक्रवार की शाम 4 बजे चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर को पार कर गईं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शाम 5 बजे गंगा का पानी 70.28 मीटर के पास रहा। गंगा में 4 सेमी प्रति घंटे की दर से पानी बढ़ रहा है। पिछले एक सप्ताह से गंगा का पानी घट रहा था। इससे तटवर्ती राहत में थे लेकिन दो दिनों से जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार पानी बढ़कर 70.28 मीटर पर पहुंच गया है। चार सेमी प्रति घंटे पानी का बढ़ाव जारी रहा तो शनिवार को खतरा बिंंदु भी पार कर जाने की आशंका है। बाढ़ का बिंदु 73.90 मीटर है। अब तटवर्ती गांवों के निवासी बाढ़ को लेकर काफी चिंतित है।
विज्ञापन

बलुआ घाट के चेंजिंग रूम, शव दाह, शौचालय आदि पानी में डूब गया है। ग्रामीणों में दहशत व बेचैनी दिखने लगी है। गंगा के तटवर्ती लोगों को पशुओं के चारे व भोजन को लेकर चिंता सताने लगी है। तटवर्ती गांव भुपौली, डेरवा, महड़ौरा, कांवर, महुअरिया, पकड़ी, विशुपुर, महुआरी खास, सराय, बलुआ, डेरवाकला, महुअर कला, हरधनजुड़ा, बिजयी के पूरा, गणेश के पूरा, सोनबरसा, टांडाकला, महमदपुर सरौली, जमालपुर, बड़गांवा, तीरगांवा, हसनपुर, नादी निधौरा, सैफपुर आदि के किसानों की कई एकड़ उपजाऊ जमीन डूब चुकी है।
विज्ञापन

टांडाकला घाट पर नाव का संचालन बंद
टांडाकला। गंगा नदी के पानी की तीव्रता अधिक होने के कारण शुक्रवार को टांडाकला गंगा घाट पर सरकारी फ्री बड़ी नाव का संचालन बंद कर दिया गया। यह निर्णय घाट दरोगा दीना सिंह के निर्देश पर लिया गया है। पीपा पुल 15 जून को हटाए जाने के बाद सरकार की ओर से फ्री में बड़ी नाव का संचालन शुरू किया गया था, लेकिन गंगा में बाढ़ की आशंका के कारण यह सेवा बंद कर दी गई है। घाट दरोगा दीना सिंह ने बताया कि गंगा में बहाव की तीव्रता अधिक होने के कारण यह निर्णय विभागीय आदेशानुसार लिया गया है। यह सेवा तब तक बंद रहेगी, जब तक गंगा नदी का पानी स्थिर नहीं हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगवा चौचकपुर घाट पर भी नाव का संचालन बंद
धानापुर। गंगा में बढ़ते जलस्तर और खतरे को देखते हुए एक बार फिर नगवा चौचकपुर घाट पर नाव का संचालन बंद कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता आर के चौहान ने बताया कि जलस्तर बढ़ने के कारण यह निर्णय लिया गया है। कम होते ही नाव का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed