फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Gang stealing batteries from tower busted, two arrested with five batteries

Chandauli News: टावर से बैटरी चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच बैटरी के साथ दो गिरफ्तार

Sat, 14 Jan 2023 08:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 08:59 PM IST
विज्ञापन
Gang stealing batteries from tower busted, two arrested with five batteries
स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार की देर रात बहोरा चंदेल हाल्ट के पास से सेल्युलर कंपनी के टावर में लगी बैटरी चुराने वाले अंतरप्रांतीय गिरोह के दो चोरों को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से चोरी के पांच बैटरी और स्कार्पियो बरामद हुई हैं। बरामद बैटरी की कीमत छह लाख रुपये बताई गई है। गिरफ्तार चोरों पर कंदवा और नौगढ़ थाने में भी मुकदमा दर्ज है। सीओ सकलडीहा राजेश राय ने बताया कि शुक्रवार की आधी रात के वक्त 112 नंबर पर सूचना मिली कि बहोरा स्थित एक मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी के टावर से चोरी की जा रही है। इस सूचना के बाद धीना थानाध्यक्ष अमित कुमार सहयोगियों क साथ मौके पर पहुंचे। यहां स्कॉर्पियो सवार दो लोग दिखे। स्कार्पियो में एक बैटरी मिली। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना नाम क्रमश: चंद्रशेखर गुप्ता निवासी वीसापुर थाना बलुआ और नीरज सिंह निवासी नौढिया थाना, जिला सीधी मध्यप्रदेश बताया। पूछताछ में दोनों ने बैटरी चोरी की करने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर चंद्रशेखर गुप्ता के बीसापुर स्थित घर से चार और बैटरी बरामद हुई। सीओ ने बताया कि बरामद बैटरी कीमत छह लाख रुपये है। बताया कि दोनों स्वयं को मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी के अधिकारी बताते थे और जांच के नाम पर बैटरी चुराते थे। दोनों पर कंदवा और नौगढ़ में भी चोरी का मुकदमा दर्ज है। दोनों का चालान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed